सक्ती, 15 फरवरी 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज डीबी प्लांट के सभी यूनिट और कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया । कलेक्टर ने प्लांट के तकनीकी टीम द्वार प्लांट संचालन के तकनीक, प्लांट के सभी यूनिट, कम्पूटराइजद कंट्रोल सिस्टम, प्लांट में प्रदुषण नियंत्रण हेतु किये गये प्रबंध सहित अन्य कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर ने प्लांट के आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले आमलोगो के कुशल स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश भी दिये। इसके साथ ही कलेक्टर की उपस्थिति में प्लांट परिसर पर डीबीपीएल आरोग्य केंद्र का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डभरा सुश्री दिव्या अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सूरज सिंह राठौर, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती तुलसी देवी साहू, डीबी प्लांट के श्री देवासिष सरकार सहित प्लांट के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने डीबी प्लांट के सभी यूनिट और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
