Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अपनी मेहनत से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है कलार समाज – अरुण साव
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260502175749
May 2, 2026
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260501 WA0017
खैरझिटी में जुआ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 आरोपी गिरफ्तार, 11,700 रुपये नगद जब्त
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260501 WA0016
विश्व श्रमिक दिवस पर घरघोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर: असंगठित श्रमिकों को मिले अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260501 WA0015
सक्ती में खाद्य एवं औषधि प्रशासन का विशेष सघन जांच अभियान जारी
CHHATTISGARH sakti
मई को धरमजयगढ़ के खम्हार से शुरू होगा जनसमस्या निवारण शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » अपनी मेहनत से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है कलार समाज – अरुण साव

अपनी मेहनत से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है कलार समाज – अरुण साव

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 14, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20240214 WA0076

रायपुर. 14 फरवरी 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा है कि कलार समाज अत्यंत जागरूक और मेहनतकश समाज है। अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर यह समाज हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति के नए सोपान तय कर रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बालोद जिले के ग्राम सोरर में डड़सेना कलार समाज द्वारा आयोजित कलार महोत्सव में इस आशय के विचार व्यक्त किए। उन्होेंने माता बहादुर कलारिन की अदम्य साहस एवं वीरता का उल्लेख करते हुए उन्हें नमन किया। श्री साव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की ओर से ग्राम सोरर में निर्माणाधीन कलार समाज के भव्य भवन के निर्माण एवं उसके विस्तार के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद श्री मोहन मंडावी, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और श्री योगेश्वर राजू सिन्हा भी कलार महोत्सव में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कलार महोत्सव को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि कलार समाज की जागरूकता एवं एकता का ही परिणाम है कि आज इस मंच पर कलार समाज के तीन विधायक एवं एक मंत्री मौजूद हैं। कलार समाज शिक्षा, व्यापार, व्यवसाय एवं शासकीय सेवा सहित अनेक क्षेत्रों में अग्रणी स्थान पर है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि यहां के लोग मेहनती होने के साथ-साथ सीधे, सरल और अत्यंत भोले-भाले हैं। राज्य के मेहनतकश लोगों की बदौलत छत्तीसगढ़ में देश के अग्रणी राज्य बनने की असीम संभावनाएं हैं। हमारी सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के नवनिर्माण और राज्य को सजाने-संवारने में प्राचीन काल से ही कलार समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कल्चुरी संस्कृति एवं कल्चुरी वंश से कलार समाज का संबंध बताते हुए कहा कि कल्चुरी के शासकों ने तुम्माण को छत्तीसगढ़ की सर्वप्रथम राजधानी एवं उसके बाद रतनपुर को राजधानी बनाया। रायपुर को भी छत्तीसगढ़ की राजधानी बनाने में कल्चुरी वंश के लोगों का बड़ा योगदान है। श्री जायसवाल ने कहा कि पूरे बस्तर संभाग में आदिवासी समाज के बाद कलार समाज के लोगों की जनसंख्या दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कलार समाज के लोगों को समाज की गौरवशाली विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखने की अपील की।

विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा और श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, कलार समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्री युवराज सिन्हा और संरक्षक श्री दीपक सिन्हा ने भी कलार महोत्सव को संबोधित किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कलार समाज के लोगों को माता बहादुर कलारिन अलंकरण से सम्मानित किया गया। नगर निगम रिसाली की महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, पूर्व विधायक श्री भैयाराम सिन्हा, कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री सुरजन भगत सहित कलार समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article images 19 कलेक्टर ने अवैध कोयला खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई करने किया जांच दल का गठन
Next Article IMG 20240214 WA0077 योजनाओं के निर्माण में आवश्यकताओं का रखें ध्यान: मंत्री केदार कश्यप

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260502175749
May 2, 2026
CHHATTISGARH खरसिया May 2, 2026
IMG 20260501 WA0017
खैरझिटी में जुआ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 आरोपी गिरफ्तार, 11,700 रुपये नगद जब्त
CHHATTISGARH sakti May 1, 2026
IMG 20260501 WA0016
विश्व श्रमिक दिवस पर घरघोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर: असंगठित श्रमिकों को मिले अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
CHHATTISGARH घरघोड़ा May 1, 2026
IMG 20260501 WA0015
सक्ती में खाद्य एवं औषधि प्रशासन का विशेष सघन जांच अभियान जारी
CHHATTISGARH sakti May 1, 2026
मई को धरमजयगढ़ के खम्हार से शुरू होगा जनसमस्या निवारण शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH May 1, 2026

Popular Post

IMG20260502175749
May 2, 2026
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?