भाजपा प्रत्याशी महेश साहू सूपा मंडल शक्ति केंद्र के ग्राम बुनगा बैठक में बतौर मुख्यअतिथि के रुप में शिरकत किये
रायगढ़:- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेश साहू सघन जनसंपर्क और भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ लगातार बैठक चल रही है। जहा ग्रामीण जनों से भेट मुलाकात कर उनसे रूबरू हो रहे है।
भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए लगातार शक्ति केंद्रों के बैठक लेकर संगठन को मजबूती देने और क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओ और आम जनताओ को केंद्र सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को लोगो को बताया जा रहा है व भ्रष्ट कांग्रेस सरकार की जन घोषणा वादा खिलाफी कार्यों को जानकारी दी जा रही है। भाजपा सुपा मंडल के ग्राम बुनगा शक्ति केंद्र में सुपा ,और बड़े भंडार शक्ति के भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक रखी गई थी। भाजपा प्रत्याशी महेश साहू के ग्राम बुनगा पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओ और ग्रामवासियों ने जोरदार आतिशबाजी फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। जहा सैकड़ो जन सैलाब की भीड़ देखने के लिए मिला। महेश साहू ने सर्वप्रथम गांव की गढ़हइन दाई माता की मंदिर में पहुंच कर दीप प्रज्वलित करते हुए आशीर्वाद लिए ।तत्पश्चात , ठाकुर देव , शनि मंदिर और जगन्नाथ मंदिर में दीप प्रज्वलित कर विश्व कल्याण और छत्तीसगढ़ वासियों के सुखमय जीवन के लिए प्रार्थना किए व आशीर्वाद लिए।
बुनगा शक्ति केंद्र बैठक में महेश साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओ और उपस्थित माता भाई एवं बहनों को केंद्र सरकार की जनहित कल्याण कारी के बारे में बताया और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार की गलत रीति नीति जन विरोधी कार्यों के बारे में कहा की आज कांग्रेस सरकार केंद्र की जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास को रोक कर रखा है। साहू ने कहा की कांग्रेस सरकार गौठान के नाम से करोड़ों का घोटाला किया है। बेरोजगारी भत्ते के नाम से युवाओं को ठगा है। सविदा और अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का झूठा घोषणा पत्र 2018 में जारी किया और आज पर्यन्त तक उन 36 घोषणाओं को पूरा नहीं किया। महेश साहू ने भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण जनों को कहा की आज मुझे जो विश्व की सबसे इतनी बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी जिसने मुझे प्रत्याशी बनाया है।यह आप सभी कार्यकर्ताओं का ही देन है। आप लोगो की मजबूत संगठन के कारण और लगन, मेहनत सहनशीलता धैर्यता का ही शक्ति है। आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में खरसिया से भाजपा का विधायक जिताकर भेजना है। और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार मजबूती के साथ बनाना है। महेश साहू ने शक्ति केंद्र बैठक में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों को कमल फूल छाप में बटन दबाकर बोट देने की बात कही व सभी की उपस्थिति को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त बैठक कार्यक्रम में जन सैलाब की भीड़ देखने के लिए मिला। जहा ग्रामवासीयो ने महेश साहू को भाजपा प्रत्याशी के रूप पाकर प्रसन्नचित नजर आ रहे थे।