रायपुर 18 अगस्त 2023/कलेेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने बैरन बाजार स्थित महिला पॉलिटेक्निक, कॉलेज में आयोजित रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन का निरीक्षण किया। उन्होंने अभ्यर्थियों से चर्चा भी की। यह कैंम्प हॉस्पिटल एवं मेडिकल लैबोरेटोरी सेक्टर के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया था। यह कुल 609 पदों में शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती के लिए आयोजित किया गया था। जिसमें हॉस्पिटल एवं मेडिकल लैबोरेटोरी सेक्टर के क्षेत्र से ड्यूटी डॉक्टर, स्टाफ नर्स, एक्सरे टेक्निशियन, एण्डोस्कोपी टेक्निशियन, डायलसिस टेक्निशियन, एस्क्यूटिव इन रिसेप्शन, एमआरडी एस्क्यूटिव, वार्डबॉय वार्डगर्ल, एंबुलेंस-ड्राईवर, रिसेप्शनिस्ट,, क्लीनर, नर्सिंग स्टाफ, ओटी टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन, ड्यूटीआरएमओ, बिलिंगमैनेजर, सुपरवाईजर सहित विभिन्न पदो के लिए आयोजित किया गया था। इस मेंले में 403 अभ्यर्थियों का पंजीयन किया गया जिसमें 161 अभ्यर्थियों को शॉटलिस्ट किए गए। साथ ही साक्षात्कार के बाद 28 आवेदकों का चयन किया गया।
कलेेक्टर ने किया रोजगार सह कौशल मेला का किया निरीक्षण,अभ्यर्थियों से की चर्चा
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
