बीजापुर 18 अगस्त 2023/ विधायक श्री विक्रम शाह मंडावी एवं कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा की उपस्थिति में भोपालपट्टनम ब्लॉक के सुदूर गांव बारेगुड़ा मे जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन हुआ जिसमें विधायक और कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को विभाग वार आवेदन लेकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।उक्त शिविर में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, विद्युत, आदिवासी विकास,सड़क, सहित विभिन्न विभागों के अन्तर्गत आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिया गया विधायक एवं कलेक्टर ने सभी आवेदनों का नियमानुसार समयसीमा मे निराकरण करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।वहीं सड़क बिजली पानी सहित कई बुनियादी सुविधाओं का सौगात ग्रामीणों को दिया गया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत एवं कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री बसंत राव ताटी, जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, जिला पंचायत श्रीमती सरिता चापा, सहित एसडीएम, सीईओ, एवं जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।
बुनियादी सुविधाओं का मिला सौगात,भोपालपट्टनम के बारेगुड़ा मे जनसमस्या शिविर का हुआ आयोजन
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
