Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: एक भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से नहीं छूटना चाहिए : संभागायुक्त कुंजाम
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

एक भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से नहीं छूटना चाहिए : संभागायुक्त कुंजाम

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 18, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

मुंगेली 18 अगस्त 2023// आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर बिलासपुर संभागायुक्त एवं द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के रोल आब्जर्वर श्री के. डी. कुंजाम ने आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के साथ जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 27 मुंगेली अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 105, 106, 107, 108 स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मुंगेली, मतदान केंद्र क्रमांक 93, 94 कृषि उपज मंडी परिसर मुंगेली और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 26 लोरमी अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 228 प्राथमिक शाला लालपुर थाना, मतदान केंद्र क्रमांक 190 बंधवा और मतदान केंद्र क्रमांक 195, 196,197 झाफल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेकर समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने संबंधित बीएलओ और अभिविहीत अधिकारी से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपित करने और संशोधन हेतु प्राप्त आवेदन एवं ऑनलाइन एंट्री के बारे में पूछा। उन्होंने आगामी विधानसभा निर्वाचन में त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, विधायक, सांसद एवं विशिष्ट जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, दिव्यांग और थर्ड जेंडर का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। इस हेतु बीएलओ से घर-घर सर्वे करने के निर्देश दिए।
*जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश*
इसके पूर्व संभागायुक्त ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली और आगामी विधानसभा निर्वाचन हेतु चल रही तैयारी, संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केंद्र तथा कानून व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ना, विलोपित करना एवं त्रुटिसुधार आदि कार्य 31 अगस्त तक किया जाएगा। नवीन मतदाताओं का नाम जोड़ने हेतु फार्म 06, नाम विलोपित व अनुपस्थिति एवं स्थानांतरित तथा मृत्यु की स्थिति में नाम हटाने हेतु मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न कर फार्म 07 भरवाया जाएगा। संभागायुक्त ने पिछला चुनाव के दौरान प्राप्त अनुभव को साझा किया और कहा कि जैसे ही मतदाता सूची संबंधी कार्य पूर्ण होगा, संबंधित अधिकारी ग्राम पंचायत स्तर पर देख लें कि वास्तव में किसी का नाम तो नहीं छूट रहा है। उन्होंने सभी तहसीलदारों से जनपद स्तर पर बैठक कर निर्वाचन से संबंधित विषयों पर चर्चा करने कहा और कहा कि निर्धारित समय-सीमा में शत प्रतिशत मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें।
कलेक्टर ने जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में चल रही तैयारियों से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह ने कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी ने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से निर्वाचन संबंधी तैयारियों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो (आई. ए. एस.), अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, डिप्टी कलेक्टर श्री अजय शतरंज सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 18, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article साढ़े 24 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की 1895 करोड़ रूपए की दूसरी किश्त
Next Article बुनियादी सुविधाओं का मिला सौगात,भोपालपट्टनम के बारेगुड़ा मे जनसमस्या शिविर का हुआ आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?