Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रदर्शनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी, श्री राजीव गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दुर्लभ छायाचित्र बने आकर्षण का केन्द्र
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

प्रदर्शनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी, श्री राजीव गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दुर्लभ छायाचित्र बने आकर्षण का केन्द्र

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 19, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायपुर।आजादी की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रायपुर के टाउनहॉल में लगायी गई छायाचित्र प्रदर्शनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 1920 में प्रथम छत्तीसगढ़ प्रवास और 1933 में द्वितीय छत्तीसगढ़ प्रवास, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दुर्लभ छायाचित्र व ज्ञानवर्द्धक जानकारी बरबस ही बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं को बरबस ही आकर्षित कर रही है।

प्रदर्शनी स्थल पर बच्चों के लिए आयोजित की जा रही क्विज प्रतियोगिता और प्रदर्शनी में राज्य शासन की महत्वकांक्षी और लोक कल्याणकारी शासकीय योजनाओं का वृत्तचित्र के माध्यम से एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शन भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र है। जनसंपर्क विभाग द्वारा नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान से परिचित कराने और लोगों को शासन की योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को किया है।

प्रदर्शनी में प्रदर्शित छत्तीसगढ़ के अमर क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों के दुर्लभ छायाचित्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इस प्रदर्शनी का प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम नागरिक, महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्कूली बच्चों द्वारा अवलोकन कर इसकी मुक्त कंठ से सराहना की जा रही है। इस छायाचित्र प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता भी रखी गई है। जिसमें विद्यार्थी बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। विद्यार्थियों को प्रदर्शनी के माध्यम से ज्ञानवर्धक बातें भी बताई जा रही हैं, जिससे प्रतिभागियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में आसानी हो। क्विज के माध्यम से इतिहास, संस्कृति, अंग्रेजी, कृषि और रायपुर के प्रसिद्ध स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण विषय संबंधी प्रश्न पूछे जाते हैं और सही जवाब देने वाले बच्चों को तुरंत इनाम देकर पुरस्कृत भी किया जा रहा है।

तिल्दा निवासी श्री संजय सेन और श्री राहुल निषाद, मांढर निवासी श्री प्रियांश सेन, बिलासपुर निवासी श्री युवराज सेन्द्रे, श्री चंद्रशेखर चौबे, श्री चंद्रशेखर निषाद, दानी गर्ल्स स्कूल की सुश्री आकांक्षा महिलांग, सुश्री दीपाली पात्रे, सुश्री रोशनी जोशी, सुश्री मनीषा साहू, अधिवक्ता सुश्री पूजा मोहिते और सुश्री स्वाति शर्मा सहित बड़ी संख्या में आमजनों ने छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की।

- Advertisement -
Ad image

टाउनहॉल में 15 से 21 अगस्त 2023 तक चलने वाली इस छायाचित्र प्रदर्शनी में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना अमूल्य योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ के सेनानियों का परिचय, छत्तीसगढ़ के अमर क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण दस्तावेजों की छायाचित्र, छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर आगुन्तकों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित उपयोगी और ज्ञानवर्धक प्रचार-प्रसार सामग्री का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 19, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेेक्टर ने किया रोजगार सह कौशल मेला का किया निरीक्षण,अभ्यर्थियों से की चर्चा
Next Article अनाधिकृत रूप से हड़ताल पर गये सहायक शिक्षक संवर्ग के विरूद्ध होगी अनुशासनात्मक कार्यवाही : निर्देश जारी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?