Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: स्वतंत्रता दिवस पर उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने रायगढ़ में किया ध्वजारोहण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

स्वतंत्रता दिवस पर उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने रायगढ़ में किया ध्वजारोहण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 15, 2023 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़, 15 अगस्त 2023/ रायगढ़ जिले में स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ हर्ष व उल्लास के साथ मनायी गयी। जिला मुख्यालय के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल ने ध्वजारोहण किया। पुलिस टुकड़ी ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। उच्च शिक्षामंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा विकास के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गये। इस अवसर पर रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, डीआईजी श्री रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में परेड की सलामी के पश्चात मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया। समारोह में 6वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना व एनसीसी कैडेट की टुकडिय़ों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवारजनों को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।

उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम उन स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करते हैं जिन्होंने हमारे देश को स्वतंत्र कराने के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी। साथ ही हमें एक मजबूत लोकतांत्रिक देश का उपहार दिया। उच्च शिक्षामंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रत्येक राज्य को और देश के प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाकर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है। यही कारण है कि हमने छत्तीसगढ़ में हर व्यक्ति और हर वर्ग को न्याय दिलाने का संकल्प लिया।
समारोह में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टाइलो मंडावी, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा, एसडीएम श्री गगन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल एवं श्रीमती रणजीत कौर घई ने किया।
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में मिला पुरस्कार

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें परेड कमांडर-रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह एवं सेकेण्ड इन कमांड-उप निरीक्षक नंदलाल पैंकरा शामिल थे। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ परेड प्रदर्शन (सीनियर)में प्रथम-जिला महिला पुलिस बल रायगढ़ एवं द्वितीय-एनसीसी सीनियर डिवीजन के.जी.कालेज तथा सर्वश्रेष्ठ परेड प्रदर्शन (जूनियर) में प्रथम-एनसीसी नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल रायगढ़, द्वितीय-गल्र्स गाईड कार्मेल हिन्दी माध्यम स्कूल रायगढ़ एवं तृतीय-स्काउट, संत माईकल स्कूल रायगढ़ रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम समूह नृत्य में प्रथम-संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़, द्वितीय-सेंट टेरेसा स्कूल रायगढ़ एवं तृतीय-सेंट जेवियर स्कूल रायगढ़ को मिला।

- Advertisement -
Ad image

उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
इस अवसर पर उच्च शिक्षामंत्री श्री पटेल ने विभिन्न विभागों तथा संस्थाओं के उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिनमें जिला कार्यालय सहित अन्य विभागों से उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित होने वालों में श्री शनिप रात्रे, श्री लक्ष्मण प्रसाद प्रधान, श्री प्रमोद कुमार पटेल, श्री मानकुंवर सिदार, श्री देवनारायण मरावी, श्री जागेश्वर सिदार, श्री विजय सिन्हा, श्री श्याम नारायण दुबे, श्री खेमराज लहरे, सुश्री गीता सिदार, श्री नरसिंह पटेल, श्री नरेन्द्र मेहर, श्री शांति कुमार सिदार, कु.बसंत राठिया, श्रीमती गीता साहू, श्री सुकेश श्रीवास्तव, श्री विजय सिंह ठाकुर, श्री दाताराम उरांव, श्री संतूराम उरांव, श्री सचिदानंद पैंकरा, कु.खुशबू साहू, श्री संतोष कुमार राठिया, श्री विनय भगत, डॉ.एल.के.विश्वाल, श्री आबीद अहमद, श्रीमती राधिका चंद्रा, श्रीमती तुलसी पटेल, श्री नरेन्द्र कुमार कुलमित्र, श्री उदय कुमार विश्वकर्मा, डॉ.मंगल महापात्र, श्री राजेश पटनायक, कु.भाविका पाण्डेय, श्री नवीन दुबे, श्रीमती संतराबाई सिदार, श्री अंकित अग्रवाल, श्री विकास रंजन सिन्हा, श्री भोजराम पटेल, श्री राजेश डेनियल, श्री आशुतोष श्रीवास्तव, मनीषा लहरे, श्री राजेश शर्मा, श्री अभिषेक दाण्डेकर, सुश्री मोनिका ईजारदार, श्री अश्वनी कुमार वर्मा शामिल है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 15, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल 13 अगस्त को जांजगीर-चांपा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में होंगे शामिल
Next Article देश को आजादी दिलाने में शहीदों का त्याग व बलिदान अविस्मरणीय-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?