Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: देश को आजादी दिलाने में शहीदों का त्याग व बलिदान अविस्मरणीय-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

देश को आजादी दिलाने में शहीदों का त्याग व बलिदान अविस्मरणीय-कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu August 15, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 15 अगस्त 2023/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्टोरेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्दर यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने सृजन सभाकक्ष में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों से भेंट की और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम देश की आजादी की 76 वीं वर्षगांठ मना रहे। यह स्वतंत्रता हमें कड़े संघर्षों और अनगिनत कुर्बानियों के बाद मिला है। हमें सदैव इसका स्मरण रखते हुए स्वतंत्रता के मूल्यों और आदर्शों को बनाए रखना है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह को नमन करते हुए उनके मातृभूमि के लिए दिए योगदान को याद करते हुए कहा है कि स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर देने वाले आदिवासी जन-नायक वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे। उन्होंने भीषण अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कठिन संघर्ष किया। उन्होंने सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में छत्तीसगढ़ की जनता में देश भक्ति का संचार किया।
इसके साथ ही उन्होंने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को मुख्य धारा में जोडऩे के लिए सामाजिक समरसता के लिए जो कार्य किया है, वह अनुकरणीय है। इसी तरह उन्होंने वीर सुरेन्द्र साय, ठाकुर प्यारेलाल सिंह, शहीद वीर गुंडाधुर, श्री बिरसा मुंडा सहित छत्तीसगढ़ के अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनका स्मरण कराया। जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि आने वाली पीढिय़ों को जानकारी दें कि छत्तीसगढ़ के महान क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। ताकि युवा पीढ़ी अपनी नयी शक्ति के साथ देश का नव-निर्माण करें।
अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमें अपने कार्यों का निर्वहन पूरी संवेदनशीलता व निष्ठा से करना है। जिससे अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक हम शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचा सकें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चन्द्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर सहित जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन श्री डीकाराम शेष ने किया।
अधिकारी-कर्मचारियों ने देशभक्ति गीत एवं वक्तव्य के माध्यम से रखी अपनी बात
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों ने भी गीत व वक्तव्यों के माध्यम से अपनी बात रखी। इनमें वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्रीमती ज्योति सिंह ने ये मेरे वतन के लोगों, जो शहीद हुए है उनकी याद करो कुर्बानी के देशभक्ति गीत ने उपस्थित सभी लोगों को वीर शहीदों के कुर्बानी का स्मरण कराया। इसी तरह श्री प्रशांत पण्डा एवं कृषि विभाग से डॉ.माधुरी त्रिपाठी ने अपने उदबोधन से शहीदों को नमन कर स्वतंत्रता के वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महत्व पर अपनी बात रखी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu August 15, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article स्वतंत्रता दिवस पर उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल ने रायगढ़ में किया ध्वजारोहण
Next Article कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टोरेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?