Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: एनटीपीसी तलईपल्ली में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG20260816203840
डीजे पर रोक से नाराज सैकड़ों शिव भक्त और डीजे संचालक पहुंचे खरसिया थाना
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260816 WA0001
बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट,चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना
CHHATTISGARH sakti
IMG20260815091819
मदनपुर कांग्रेस कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, खरसिया कांग्रेस परिवार ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
CHHATTISGARH खरसिया
IMG 20260815 WA0042
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई राह पर
CHHATTISGARH रायपुर
IMG 20260815 WA0039
खरसिया सिविल न्यायालय में शान से लहराया तिरंगा, एडीजे श्वेता श्रीवास्तव ने किया
CHHATTISGARH खरसिया
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » एनटीपीसी तलईपल्ली में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

एनटीपीसी तलईपल्ली में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Admin
Admin August 15, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
3 Min Read
IMG 20250815 WA0024

घरघोड़ा :- 15 अगस्त 2025 :- एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना ने उत्साह और गौरव के साथ देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। परियोजना के कोशल विहार आवासीय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह की शुरुआत अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा परेड का निरीक्षण कर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ की गई, जिसके बाद डीजीआर सुरक्षा सेवा के कर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया।

img 20250815 wa00236475897926036367657

मुख्य कार्यक्रम के पूर्व परियोजना के प्रशासनिक भवन, सामुदायिक भवन एवं बाल भवन में ध्वजारोहण किया गया। अपने संबोधन में अखिलेश सिंह ने परियोजना की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उत्कृष्टता, सुरक्षा और सतत विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बीते 78 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक सशक्त पहचान बनाई है। प्रमुख परिचालन मील के पत्थरों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में परियोजना ने 110 लाख टन कोयला खनन कर 46% और 103 लाख टन कोयले का प्रेषण कर 47% की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है, जो पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्य-उपलब्धियों और वर्ष के दौरान शुरू की गई नवोन्मेषी पहलों की प्रशंसा की, साथ ही चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कर्मचारियों को ईमानदारी व उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

img 20250815 wa00223372031730268454471

- Advertisement -
Ad image

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘पावर एक्सल अवार्ड’ और ‘बिजनेस यूनिट हेड स्पेशल मेरिट अवार्ड’ प्रदान किए गए। साथ ही विजेताओं को ‘हेल्थ चैंपियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

img 20250815 wa00258604722061841750048

संगीता सिंह, अध्यक्षा, तिलोत्तमा महिला समिति एवं अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर 04 शासकीय माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों के 26 मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘उत्कर्ष मेरिट स्कॉलरशिप’ से सम्मानित किया गया। साथ ही बिच्छिनारा गांव के 03 ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025’ प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर समुदाय में उनके स्वैच्छिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में तिलोत्तमा महिला समिति की सदस्याओं ने एनटीपीसी गीत और भावपूर्ण देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। जिसके बाद बाल भवन के बच्चों और डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों, तिलोत्तमा महिला समिति कि सदस्याओं, डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्यों व शिक्षकों, सीएएफ कर्मियों, डीजीआर सुरक्षा सेवाओं के सदस्यों और स्थानीय निवासियों की सक्रिय भागीदारी रही। समारोह का समापन गैस गुब्बारों को आसमान में छोड़ और कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी वाले रोमांचक खेल प्रतियोगिताओं के साथ हुआ, जिसने स्वतंत्रता दिवस का उत्सव और भी यादगार बना दिया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article IMG 20250815 WA0020 जन-जन की सहभागिता से साकार होगा विकसित छत्तीसगढ़ का सपना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article IMG 20250817 WA0002 नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG20260816203840
डीजे पर रोक से नाराज सैकड़ों शिव भक्त और डीजे संचालक पहुंचे खरसिया थाना
CHHATTISGARH खरसिया August 16, 2026
IMG 20260816 WA0001
बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट,चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना
CHHATTISGARH sakti August 16, 2026
IMG20260815091819
मदनपुर कांग्रेस कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, खरसिया कांग्रेस परिवार ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
CHHATTISGARH खरसिया August 15, 2026
IMG 20260815 WA0042
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई राह पर
CHHATTISGARH रायपुर August 15, 2026
IMG 20260815 WA0039
खरसिया सिविल न्यायालय में शान से लहराया तिरंगा, एडीजे श्वेता श्रीवास्तव ने किया
CHHATTISGARH खरसिया August 15, 2026

Popular Post

IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0039
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?