Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बस्तर जिला अस्पताल का एनक्यूएस, लक्ष्य और मुस्कान कार्यक्रम के तहत सर्टिफिकेशन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH
कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बस्तर जिला अस्पताल का एनक्यूएस, लक्ष्य और मुस्कान कार्यक्रम के तहत सर्टिफिकेशन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 19, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायपुर. 19 जुलाई 2023. राज्य शासन वनांचलों और दूरस्थ क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कर रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित जगदलपुर जिला चिकित्सालय, बलरामपुर जिला चिकित्सालय तथा कोरबा जिले के करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न गुणवत्ता प्रमाण पत्रों से नवाजा है। भारत सरकार ने बस्तर जिला अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (National Quality Assurance Standard), लक्ष्य (LaQshya) और मुस्कान (MusQan) कार्यक्रम के अंतर्गत गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया है। वहीं बलरामपुर जिला अस्पताल और करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एनक्यूएस तथा लक्ष्य कार्यक्रम के तहत सर्टिफिकेशन किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने समर्पित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्कृष्टता प्रमाण पत्र हासिल करने वाले इन तीनों अस्पतालों के डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टॉफ को बधाई दी है। उन्होंने भरोसा जताया है कि ये अस्पताल आगे भी अपनी उत्कृष्टता बरकरार रखते हुए मरीजों की सेवा करेंगे और प्रदेश के दूसरे अस्पतालों के लिए नए प्रतिमान स्थापित करेंगे। सुदूर वनांचलों में स्थित शासकीय अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक, लक्ष्य और मुस्कान कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमाण पत्र मिलना इस बात का संकेत है कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं सभी क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने इस साल मार्च से जून के बीच इन तीनों अस्पतालों का निरीक्षण कर मरीजों के लिए उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता का परीक्षण किया था। टीम ने इस संबंध में मरीजों से भी फीडबैक लिया था। टीम ने बस्तर जिला चिकित्सालय के मूल्यांकन के बाद 12 विभागों को एनक्यूएस, लेबर रूम व मैटरनिटी ओटी सेवाओं के लिए लक्ष्य तथा पीडियाट्रिक एवं एसएनसीयू के लिए मुस्कान कार्यक्रम के तहत गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बेहतर सेवाओं के लिए बलरामपुर जिला चिकित्सालय के 12 विभागों का एनक्यूएस तथा लेबर रूम एवं मैटरनिटी ओटी के लिए लक्ष्य कार्यक्रम के अंतर्गत सर्टिफिकेशन किया है। करतला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भी सात विभागों को एनक्यूएस तथा लेबर रूम व मैटरनिटी ओटी के लिए लक्ष्य कार्यक्रम के तहत भारत सरकार द्वारा गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक, लक्ष्य और मुस्कान कार्यक्रम के तहत सर्टिफिकेशन के पूर्व विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों पर परीक्षण किया जाता है। इनमें उपलब्ध सेवाएं, मरीजों के अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सर्विसेस, इन्फेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम जैसे पैरामीटर शामिल हैं। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किए जाते हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 19, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article मुख्यमंत्री से देवादा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने की मुलाकात
Next Article स्कूल यूनिफार्म में जब शिक्षिका पहुंची स्कूल,शिक्षिका को नए रूप में पाकर बच्चों ने पढाई में दिखाया उत्साह

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti October 8, 2026
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH October 8, 2026
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya October 8, 2026
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH October 8, 2026
कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh October 8, 2026

Popular Post

अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा की गई कार्रवाई, 06 वाहन जब्त
CHHATTISGARH sakti
कायाकल्प में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जतायी नाराजगी, धरमजयगढ़ बीएमओ को नोटिस जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
बिना अनुमति खरसिया में सज रहा मीना बाजार! प्रशासन ने कहा—कोई परमिशन नहीं, नगरपालिका की NOC भी नहीं
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में कांग्रेस का ‘काला दिवस’: गांधी प्रतिमा के सामने धरना, काली पट्टी बांधकर लोकतंत्र की रक्षा का उठाया मुद्दा
CHHATTISGARH RAIGARH
कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्कार
CHHATTISGARH Sarangargh bilaigarh

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?