Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ऑपरेशन प्रहार में पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 टन अवैध स्क्रैप से लदा माजदा जब्त, ₹11.98 लाख की संपत्ति जब्त
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त
CHHATTISGARH RAIGARH
पण्डो जनजाति की जमीन फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम कराने का आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन प्रहार में पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 टन अवैध स्क्रैप से लदा माजदा जब्त, ₹11.98 लाख की संपत्ति जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया स्टेशन की सुविधाओं को लेकर उठी आवाज, SECR GM से मिले युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद ने मनाई पूर्व सांसद स्व.परसराम भारद्वाज की 78 वी जयंती।
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ऑपरेशन प्रहार में पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 टन अवैध स्क्रैप से लदा माजदा जब्त, ₹11.98 लाख की संपत्ति जब्त

Admin
Admin October 1, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
4 Min Read

ओडिशा से स्क्रैप लाकर स्थानीय प्लांट में खपाने की थी तैयारी, चालक गिरफ्तार; टीन, लोहे के टुकड़े, रॉड और वाहन पार्ट्स बरामद

रायगढ़ :- 1 अक्टूबर 2026। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध स्क्रैप परिवहन के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 14 टन स्क्रैप से लदे टाटा 1512 माजदा वाहन को जब्त किया है। जब्त स्क्रैप की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 98 हजार रुपये, जबकि परिवहन में प्रयुक्त वाहन की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में कुल करीब 11 लाख 98 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई। 30 सितंबर 2026 को पूंजीपथरा थाना प्रभारी निरीक्षक राम किंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायगढ़ की ओर से आए लाल-मैरून रंग के माजदा वाहन में विभिन्न प्रकार का स्क्रैप लोड कर स्टार ढाबा के पास छिपाकर रखा गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने दी दबिश

- Advertisement -
Ad image

मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पूंजीपथरा पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। इस दौरान वहां टाटा 1512 माजदा 06 चक्का वाहन क्रमांक OD15V7853 खड़ा मिला। पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसके डाले में बड़ी मात्रा में विभिन्न प्रकार का स्क्रैप लोड पाया गया।

जांच के दौरान वाहन में टीन, लोहे के टुकड़े, लोहे की रॉड तथा वाहनों के विभिन्न पार्ट्स समेत करीब 14 टन स्क्रैप बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार वाहन में लदे स्क्रैप की अनुमानित कीमत करीब ₹3.98 लाख है।

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश, चालक पकड़ा गया

पुलिस टीम को मौके पर देखकर वाहन चालक ने छिपने और वहां से भागने का प्रयास किया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम भूषण कुमार साह पिता पुनवासी साह, उम्र 37 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 09, ब्रीजराजनगर, जिला झारसुगुड़ा, ओडिशा बताया।

पुलिस की पूछताछ में चालक ने स्क्रैप को रेंगाली कैंप, जिला बरगढ़, ओडिशा स्थित एक कबाड़ी दुकान से लाकर स्थानीय प्लांट में खपाने के लिए ले जाने की जानकारी दी।

11.98 लाख की संपत्ति जब्त

पूंजीपथरा पुलिस ने वाहन में लदे करीब 14 टन स्क्रैप की अनुमानित कीमत ₹3.98 लाख और परिवहन में प्रयुक्त टाटा माजदा वाहन की अनुमानित कीमत ₹8 लाख बताई है। इस तरह पुलिस ने कुल करीब ₹11.98 लाख की संपत्ति जब्त कर अपने कब्जे में ली है।

मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) BNSS एवं धारा 303(2) BNS के तहत थाना पूंजीपथरा में वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

पूरी कार्रवाई में पूंजीपथरा पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक पारसमणी बेहरा, आरक्षक विनय तिवारी, आरक्षक चन्द्रशेखर चन्द्राकर एवं आरक्षक विनोद शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी ने कहा— अवैध कबाड़ परिवहन पर लगातार रहेगी नजर

रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा—
“अवैध कबाड़ के परिवहन एवं संदिग्ध गतिविधियों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार निगरानी है। अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin October 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article खरसिया स्टेशन की सुविधाओं को लेकर उठी आवाज, SECR GM से मिले युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल
Next Article पण्डो जनजाति की जमीन फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम कराने का आरोपी गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 1, 2026
पण्डो जनजाति की जमीन फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम कराने का आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 1, 2026
ऑपरेशन प्रहार में पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 टन अवैध स्क्रैप से लदा माजदा जब्त, ₹11.98 लाख की संपत्ति जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 1, 2026
खरसिया स्टेशन की सुविधाओं को लेकर उठी आवाज, SECR GM से मिले युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल
CHHATTISGARH Kharsiya October 1, 2026
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद ने मनाई पूर्व सांसद स्व.परसराम भारद्वाज की 78 वी जयंती।
CHHATTISGARH sakti October 1, 2026

Popular Post

साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त
CHHATTISGARH RAIGARH
पण्डो जनजाति की जमीन फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम कराने का आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन प्रहार में पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 टन अवैध स्क्रैप से लदा माजदा जब्त, ₹11.98 लाख की संपत्ति जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया स्टेशन की सुविधाओं को लेकर उठी आवाज, SECR GM से मिले युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल
CHHATTISGARH Kharsiya
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हसौद ने मनाई पूर्व सांसद स्व.परसराम भारद्वाज की 78 वी जयंती।
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?