रायगढ़ :- देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज नगर पंचायत घरघोड़ा में एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। नगर पंचायत द्वारा छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की सुशासन तिहार 2026 की होर्डिंग को कचरा ढोने वाली गाड़ी में रखकर चौक-चौराहों पर घुमाया जा रहा है और फोटो सेशन किया जा रहा है।
इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है कि जिन कचरा गाड़ियों में सुबह-शाम “गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल” का गाना बजता है, उन्हीं गाड़ियों पर प्रदेश के मुखिया का होर्डिंग लगाकर घुमाया जाना न केवल मुख्यमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि यह पूरे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है। यह सेवा है या सेवा के नाम पर दिखावा, यह समझ से परे है।
अब देखना यह है कि इस गंभीर लापरवाही और शर्मिंदगी भरे कृत्य पर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्यवाही होती है, या यह मामला भी फोटो सेशन तक ही सीमित रह जाएगा।
#Gharghoda #NagarPanchayat #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #SushasanTihar

