Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर

Admin
Admin September 6, 2026 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़ :- झीरम कांड मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। कांग्रेस नेताओं ने अदालत के फैसले का सम्मान करते हुए कहा कि झीरम कांड का न्याय अभी अधूरा है और घटना से जुड़े कई अहम सवालों के जवाब अब भी सामने नहीं आए हैं। प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय नगेंद्र नेगी, शाखा यादव, पूर्व अध्यक्ष दीपक पांडेय, अनिल यूशुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, प्रभारी महामंत्री संगठन दीपक मंडल एवं विकास ठेठवार, नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, अरूण गुप्ता, पूर्व महापौर जानकी कार्टाजू, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, ओबीसी अध्यक्ष कन्हैयालाल पटेल प्रवक्ता रिंकी पांडेय, अमृत कार्टाजू, सोनू पुरोहित सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा रायगढ़ के पत्रकार गण मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 25 मई 2013 को दरभा के झीरम घाटी में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हुए नक्सली हमले में वरिष्ठ नेताओं समेत 32 लोगों की हत्या हुई थी। मामले में NIA की जांच के बाद फैसला आया है, लेकिन कांग्रेस का आरोप है कि जांच शुरू से ही दिशाहीन रही और घटना से जुड़े राजनीतिक षड्यंत्र के महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच नहीं की गई।
कांग्रेस ने सवाल उठाया कि परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा क्यों हटाई गई, यात्रा का मार्ग किसने और क्यों बदला तथा हमले की योजना किसने बनाई? बड़े नक्सली नेताओं के आत्मसमर्पण के दौरान झीरम हमले में उनकी संलिप्तता के दावों की जांच क्यों नहीं की गई? प्रत्यक्षदर्शियों से पर्याप्त पूछताछ क्यों नहीं हुई?

जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने कहा कि झीरम कांड की दोबारा व्यापक जांच होनी चाहिए। राजनीतिक साजिश, सुरक्षा चूक और घटना के वास्तविक सूत्रधारों को सामने लाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शहीदों के परिवारों और प्रदेश की जनता को झीरम कांड का पूरा सच जानने का अधिकार है। दोषियों को सजा के साथ घटना के पीछे छिपे हर पहलू और साजिश का खुलासा होना जरूरी है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि अदालत के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन झीरम कांड को केवल नक्सली घटना मानकर जांच को समाप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे यदि किसी तरह की राजनीतिक साजिश थी तो उसके वास्तविक सूत्रधारों तक जांच एजेंसियों को पहुंचना होगा। उन्होंने सवाल किया कि FIR में जिन बड़े नक्सली नेताओं के नाम सामने आए थे, बाद में उनकी भूमिका की जांच क्यों नहीं हुई और उन्हें आरोपी क्यों नहीं बनाया गया?

“राजनीतिक साजिश के पहलू की जांच नहीं हुई”

- Advertisement -
Ad image

जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने कहा कि कांग्रेस अदालत के फैसले का सम्मान करती है, लेकिन झीरम कांड का पूरा सच सामने आना अभी बाकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में षड्यंत्र के उस पहलू की जांच नहीं हुई, जिसके बारे में कांग्रेस लगातार सवाल उठाती रही है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि झीरम कांड में केवल हमले को अंजाम देने वालों की पहचान और सजा ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यदि हमले के पीछे किसी बड़ी राजनीतिक साजिश या सहयोग की भूमिका थी तो उसे भी उजागर किया जाना चाहिए।

परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा को लेकर भी सवाल

प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने तत्कालीन परिवर्तन यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि यात्रा के मार्ग में बदलाव किसके निर्देश पर किया गया था? सुरक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव किए गए थे? हमले की आशंका के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा क्यों नहीं थी? कांग्रेस नेताओं ने इन सभी बिंदुओं की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की।
कांग्रेस का कहना है कि झीरम जैसी भयावह घटना को केवल नक्सली हमले के रूप में समाप्त कर देना पर्याप्त नहीं है। घटना के राजनीतिक, प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं की जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 6, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
Next Article CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026

Popular Post

CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?