Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: शिक्षक दिवस पर खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित, गुरुजनों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित, गुरुजनों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

शिक्षक दिवस पर खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित, गुरुजनों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

Admin
Admin September 5, 2026 CHHATTISGARH Kharsiya
Share
5 Min Read

खरसिया :-  शिक्षक दिवस के अवसर पर खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाया। 5 सितंबर को विधायक ने अपने गृह ग्राम नंदेली, पुसौर तथा खरसिया स्थित मदनपुर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती, भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, शहीद नंदकुमार पटेल एवं शहीद दिनेश पटेल के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात विधायक उमेश पटेल ने उपस्थित गुरुजनों को माल्यार्पण कर माथे पर तिलक लगाया और उन्हें श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने वरिष्ठ शिक्षकों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद भी लिया।

शहीद नंदकुमार पटेल ने खरसिया से रखी थी शिक्षक सम्मान की नींव

कार्यक्रम के दौरान विधायक उमेश पटेल ने शिक्षक सम्मान समारोह से जुड़ी अपने पिता एवं पूर्व गृह मंत्री शहीद नंदकुमार पटेल की स्मृतियों को साझा किया। उन्होंने कहा कि उनके बाबूजी ने करीब दो दशक पहले खरसिया विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर स्तिथ कांग्रेस कार्यालय से शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान की जो परंपरा शुरू की थी, वह आज भी निरंतर जारी है।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने कहा कि शहीद नंदकुमार पटेल द्वारा शुरू किए गए इस आयोजन को देखकर आज छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में भी शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए जाने लगे हैं। यह उनके लिए गर्व की बात है कि खरसिया से शुरू हुई सम्मान की यह परंपरा व्यापक रूप ले रही है।

शहीद नंदकुमार पटेल के निधन के बाद सामने आया था बड़ा संकट

उमेश पटेल ने भावुक होते हुए बताया कि शहीद नंदकुमार पटेल के शहीद होने के बाद उसी वर्ष शिक्षक दिवस आया तो खरसिया कांग्रेस परिवार के सामने असमंजस की स्थिति थी कि वर्षों से चली आ रही शिक्षक सम्मान समारोह की परंपरा को आगे बढ़ाया जाए या नहीं। यदि कार्यक्रम किया जाए तो उमेश पटेल से कैसे कहा जाए, इसे लेकर भी कार्यकर्ताओं के मन में संशय था।

उन्होंने बताया कि बाद में जब कार्यकर्ताओं ने उनसे कार्यक्रम को लेकर बात की तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे अपने बाबूजी द्वारा शुरू की गई इस परंपरा को कभी रुकने नहीं देंगे। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा था कि जब तक जीवित रहूंगा, बाबूजी द्वारा शुरू किया गया शिक्षक सम्मान समारोह लगातार चलता रहेगा।

‘पारस पत्थर और शिक्षक दोनों बराबर’

शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विधायक उमेश पटेल ने कहा कि पारस पत्थर और शिक्षक दोनों बराबर हैं। जिस प्रकार पारस पत्थर किसी सामान्य धातु को स्पर्श कर उसे सोने में बदल देता है, उसी प्रकार एक शिक्षक जब अपने विद्यार्थी के सिर पर हाथ रखता है और उसे शिक्षा एवं संस्कार देता है, तो वही विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त कर सोने की तरह निखर जाता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण भी करते हैं। समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके अनुभव और मार्गदर्शन का समाज को लाभ मिलता रहना चाहिए।

गुरुजनों के सम्मान से बढ़ता है समाज का गौरव

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अपने सेवाकाल में हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा देकर समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे गुरुजनों का सम्मान नई पीढ़ी के लिए भी प्रेरणादायी है।

शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान माहौल भावुक और आत्मीय रहा। विधायक उमेश पटेल द्वारा वरिष्ठ शिक्षकों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने की तस्वीरें और दृश्य कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रहे।

कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर अभय महंती, नरेंद्र नेगी, नेत्रनंद पटेल, सुखदेव डनसेना, सुनील शर्मा, गोपाल शर्मा,भोग सिंह राठिया, मनोज गवेल, नवीन गुप्ता, राजा महंती, शिवा चौहान, संतोष चौहान, मसत चौहान, राजा वैष्णव, टंकेश्वर राठौर, नरेंद्र डनसेना सहित कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

शिक्षक दिवस पर आयोजित यह सम्मान समारोह शहीद नंदकुमार पटेल द्वारा शुरू की गई उस परंपरा की निरंतरता का प्रतीक बना, जिसमें गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin September 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Next Article पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित, गुरुजनों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026

Popular Post

जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?