Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 20 अगस्त 2025 से होगा ग्राम सभा का आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

20 अगस्त 2025 से होगा ग्राम सभा का आयोजन

Admin
Admin August 19, 2025 CHHATTISGARH बीजापुर
Share
5 Min Read

कलेक्टर संबित मिश्रा ने ग्राम सभा में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विशेष रूप से चर्चा कराने अधिकारियों को दिए निर्देश

बीजापुर :- 19 अगस्त 2025- कलेक्टर संबित मिश्रा ने छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 6 में निहित प्रावधानों के अनुसार 20 अगस्त 2025 से ग्राम आयोजित ग्राम सभा में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विशेष रूप से चर्चा करने हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देश दिया है। जिसके अंतर्गत ग्राम सभा की पूर्व बैठक में पारित संकल्पों के क्रियान्वयन संबंधी पालन प्रतिवेदन। पंचायतों के विगत तिमाही के आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन की जाये। पिछली छःमाही में विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्य के नाम, प्राप्त राशि, स्वीकृत राशि, व्यय राशि एवं कार्य की अद्यतन स्थिति का वाचन किया जाये। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायतों में ग्रामीण परिवारों द्वारा रोजगार की मांग तथा उपलब्ध कराये गये रोजगार की स्थिति की समीक्षा की जाये। साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत किये जाने वाले संपूर्ण कार्यो की सूची का वाचन किया जाए।
महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 का लेबर बजट निर्माण का प्रारंभ कर 02 अक्टूबर के ग्राम सभा में अनुमोदन किया जाना है, इस हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु चर्चा किया जावे। सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण एवं हितग्राहियों का सत्यापन के संबंध में कार्यवाही किया जाये। जरूरतमंद व्यक्तियों के लिये पंचायतों द्वारा वितरित खाद्यान्न एवं उसके लाभान्वितों के नामों का वाचन करना। जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित प्रकरणों के लंबित, निराकृत एवं वितरित प्रमाण पत्रों की जानकारी देना। मौसमी बीमारियों के निदान एवं निवारण पर चर्चा करना एवं उससे निपटने चिकित्सकीय सुविधाओं का अवलोकन करना एवं इस संबंध में जागरूकता फैलाना। ग्राम पंचायतों में अनिवार्य कर के आरोपण एवं वसूली के प्रगति की समीक्षा तथा स्वयं के राजस्व स्त्रोतों में वृद्धि के उपाय हेतु संपत्ति कर आरोपण बाबत् परिवार रजिस्टर तैयार करने पर चर्चा।
पंचायतों के वर्तमान पदाधिकारियों तथा अधिकारी-कर्मचारियों जिनसे पंचायतों के लेखा, हिसाब लेना है, अथवा बकाया राशि है, उनके नामों का वाचन। राज्य की समस्त सड़कों पर, मवेशियों (आवारा एवं पालतू) के कारण हो रहे दुर्घटनाओं में जान-माल की क्षति को रोकने हेतु, उस ग्राम पंचायत क्षेत्र से गुजरने वाली समस्त सड़कों (विशेषतः राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग तथा मुख्य जिला मार्गो) के संबंध में सभी संभव उपायों एवं प्रभावी व्यवस्था की चर्चा करना, आमजनों में जागरूकता बढ़ाना एवं अपने मवेशियों को सड़कों पर खुले नहीं छोड़ने का संकल्प पारित करना तथा सड़कों पर खुला छोड़े जाने पर छ.ग. पंचायत अधिनियम, 1993 के प्रवधानों के तहत् जुर्माना, शास्ति अधिरोपित करना एवं आवारा पशुओं के प्रबंधन पर चर्चा।
एच.आई.व्ही. फैलने के कारणों और बचने के उपाय, भेदभाव कम करने के लिए एच.आई.व्ही. एड्स एक्ट 2017 की जानकारी एवं गर्भवती महिलाओं को एच.आई.व्ही. एवं सिफलिस जाँच हेतु प्रोत्साहित करने पर चर्चा। पाँचवीं अनुसूची क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभाओं में हमारी परंपरा हमारी विरासत कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जनजातीय समुदाय के बहुस्तरीय पारम्परिक स्वशासन व्यवस्था, परम्पराओं, सांस्कृतिक धरोहर, लोकगीत, त्यौहार, पूजा पद्धति के संस्क्षण एवं संवर्द्धन पर चर्चा एवं संकल्प पारित करना।
दीनदयाल अन्तयोदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्वसहायता समूह के गठन में प्रत्येक परिवार से 01 महिला सदस्य को जोड़े जाने की कार्य योजना की चर्चा किया जाये।
राज्य नवीनीकरण ऊर्जा विकास एजेंसियों, राज्य नोडल एजेंसियों के समन्वय से नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) की योजनाओं जैसे पीएम सूर्य घर, पीएम-कुसुम आदि हेतु नामांकन कर लाभान्वित करना। पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई) 1.0 परिणामों का सुधार के लिए पारदर्शिता, जवाबदारी और भागीदारी योजना को बढ़ावा देने के लिए समुदाय के साथ 9 विषयों के विषयगत स्कोर के साथ-साथ समय स्कोर सहित ग्राम पंचायत स्तरीय प्रदर्शन डेटा साझा करने सहित ग्राम सभा सम्मिलन का आयोजन सुचारू रूप से सम्पन्न कराना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया गया है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin August 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article बुधवारा में छापेमार कार्यवाही कर 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त
Next Article भरतपुर एसडीएम ने स्कूली बच्चों संग बैठकर परखी पढ़ाई की गुणवत्ता

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?