Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: राखड़ में धँसी जिंदगी: फ्लाई ऐश के गलत निपटान ने मवेशी को मरने के कगार पर पहुँचा दिया, प्रशासन मौन क्यों
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

राखड़ में धँसी जिंदगी: फ्लाई ऐश के गलत निपटान ने मवेशी को मरने के कगार पर पहुँचा दिया, प्रशासन मौन क्यों

Admin
Admin July 9, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
2 Min Read

पूँजी की चमक और सिस्टम की चुप्पी

रायगढ़, पुसौर :- शोषण और लालच के गहरी गठजोड़ ने एक बार फिर बेबस जानवरों को अपनी चपेट में ले लिया है। कोड़ातराई-पुसौर मार्ग पर फ्लाई ऐश के अवैध और अनियमित डंपिंग ने पर्यावरण ही नहीं, अब जीवन को भी निगलना शुरू कर दिया है। बरसात के पानी से दलदल में तब्दील हुए राखड़ के ढेर में एक बेजुबान गौमाता फँस गई और इस पूरे हादसे के पीछे वही बहुपरिचित ‘लिफाफा तंत्र’ है, जो काग़ज़ी NOC लेकर ज़मीन को कब्रगाह में बदलता आ रहा है।

सेठ-साहूकारों ने शासन-प्रशासन की आँखों में धूल झोंकते हुए मनमाने ढंग से फ्लाई ऐश डंप करने की खुली छूट ले ली है। नियमानुसार इस राखड़ को वैज्ञानिक तरीके से निपटाना ज़रूरी है, मगर यहाँ रेत-मिट्टी से ढँककर उसे ‘गायब’ कर दिया जाता है। सड़कों के किनारे और आम ज़मीन पर कई ट्रॉली राख को यूँ ही फेंक दिया गया और प्रशासन ने महीनों से आँखें मूँद रखी हैं। बेजुबान मवेशी को जब दलदली राख में फँसा पाया गया, तब कोड़ातराई के युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए तीन घंटे तक संघर्ष कर गौमाता को बचाया। यह वह काम था, जो शासन या किसी जिम्मेदार संस्था को करना चाहिए था मगर वहाँ तो नज़रें फेरकर निकल जाना आम बात बन चुकी है।

कहां हैं जिम्मेदार?…
इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, जिनमें अधिकारी, ठेकेदार, सामाजिक नेता सब शामिल हैं मगर इस राख की दलदल और जानवर की तड़पती हालत को देखकर भी वे अनदेखा कर निकल गए। क्या प्रशासन तब जागेगा जब कोई इंसान इस दलदल का शिकार होगा? या पूँजी की चमक के आगे सिस्टम की चुप्पी साध रखी है…?

- Advertisement -
Ad image

बहरहाल यह सिर्फ एक जानवर की बात नहीं है, यह सिस्टम के सड़ने की कहानी है। जब तक फ्लाई ऐश के निपटान को लेकर कठोर निगरानी और जवाबदेही तय नहीं की जाएगी, तब तक यह जहरीली राख ज़मीन ही नहीं, ज़िंदगियाँ भी निगलती रहेगी।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Admin July 9, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Previous Article उचित मूल्य की दुकानें अब सप्ताह में 6 दिन 8 घंटे रहेंगी खुली, कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश
Next Article शासकीय शाला करही के स्कूल परिसर में भरा पानी, छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?