Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं*
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं*

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 20, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH
Share
6 Min Read

जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायगढ़, 20 मई 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट के प्रतीक्षा कक्ष में आयोजित जनदर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान जिले भर के लोगों ने अपनी समस्याएं कलेक्टर श्री चतुर्वेदी के सामने रखी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों के प्राथमिकता से त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। मौके पर अपर कलेक्टर श्री रवि राही एवं श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो उपस्थित रहे।
इंदिरा नगर निवासी श्रीमती मीना यादव आज राशन कार्ड की मांग को लेकर जनदर्शन पहुंची थी। उन्होंने बताया कि वे अत्यंत गरीब हैं एवं मजदूरी कर जीवन-यापन करती हैं, उनके पास मजदूरी के अलावा आय का कोई साधन नहीं है। उन्होंने कलेक्टर श्री चतुर्वेदी से बीपीएल श्रेणी का राशन कार्ड प्रदाय करने का आग्रह किया। इसी प्रकार झोपड़ी पारा, रायगढ़ निवासी वृद्ध श्रीमती दसोदा चौहान आज अंगूठा का निशान नहीं आने के कारण राशन प्रदान नहीं करने की शिकायत लेकर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि वह उनके परिवार में कोई सदस्य नहीं है। वह अकेली रहती है, उनके नाम पर निराश्रित राशन कार्ड जारी किया गया है परंतु उचित मूल्य दुकान में उनका अंगूठा का निशान नहीं आने के कारण खाद्य सामग्री नहीं मिलने से उन्हें जीवन यापन में काफी समस्या आ रही है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने वृद्ध की समस्या को देखते हुए तत्काल खाद विभाग को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए।
कृष्णा नगर निवासी श्रीमती सुनीता कुर्रे एवं आदर्श नगर रायगढ़ निवासी फातिमा बेगम विद्युत बिल अधिक आने की शिकायत लेकर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उनके घरेलू उपयोग के लिए विद्युत मीटर लगाए गए है। लेकिन उनके द्वारा उपयोग से अधिक राशि की बिल आ रही है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने सीएसपीडीसीएल को उक्त आवेदनों की जांच करने एवं आवेदन की निराकरण के निर्देश दिए। दीनदयाल कॉलोनी वार्ड नंबर 6 ढि़मरापुर निवासी बुधयारिन बाई चौहान काम करने के पश्चात मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत लेकर जनदर्शन में पहुंची थी। उन्होंने बताया कि वह 2021-22 से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में झाडू-पोछा का कार्य कर रही थी, लेकिन उन्हें 2025 में कार्य से निकाल दिया गया। इसके साथ ही फरवरी से मार्च तक का मजदूरी राशि भी नहीं दिया गया। मजदूरी की शेष राशि की मांग करने पर टालमटोल किया जा रहा है। उन्होंने कलेक्टर श्री चतुर्वेदी से मजदूरी दिलवाने का आग्रह किया। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल को उक्त आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए।
कयाघाट निवासी श्रीमती गीता चौहान प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि वे विगत कई वर्षों से कच्चे एवं जर्जर आवास में निवासरत हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण आवास निर्माण करने में असक्षम है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्रदान करने का आग्रह किया। ग्राम बुनगा निवासी श्री घुरुवा लाल साव नोनी सशक्तिकरण योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे, उन्होंने बताया कि योजनांतर्गत उन्होंने आवेदन किया था लेकिन आज पर्यन्त योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने श्रम विभाग को आवेदन की जांच कर योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
ग्राम रेगड़ा के ग्रामवासी पेयजल व्यवस्था की मांग लेकर पहुंचे थे, उन्होंने बताया कि उनके गांव में पेयजल की समस्या हो रही है। जिसमें महावीर चौक विशेष रूप से प्रभावित है, जहां लगभग 50 मकान है लेकिन पेयजल हेतु ग्राम वासियों को काफी दूर से पानी लाना पड़ता है। उन्होंने बताया कि एकमात्र बोरिंग था जो पूरी तरह से सूख चुका है और इसके अतिरिक्त पेयजल के लिए वहां कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से महावीर चौक के निवासियों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने ईई पीएचई को तत्काल हैंडपंप को सुधारने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को पेयजल की समस्या ना हो। ग्राम पंचायत नवरंगपुर के ग्रामीण आज राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत नवरंगपुर में संचालित राशन दुकान में राशन वितरण में लापरवाही बरती जा रही थी। जिसके संबंध में उन्होंने शिकायत की थी, जिसके पश्चात खाद्य निरीक्षक द्वारा जांच किया गया एवं जांच में अनियमितता पाई गई। इसके पश्चात ग्राम पंचायत सरपंच द्वारा आने वाले समय में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने एवं माह के 15 तारीख से पहले चावल वितरण करने का पंचनामा तैयार किया गया था परंतु सभी आश्वासन को नजरअंदाज करते हुए पुन: राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों ने लापरवाही पर उचित कार्यवाही की मांग की। आवेदन पर कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने एसडीएम को प्राथमिकता के जांच के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, राजस्व कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर
Next Article कोतरारोड़ पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya October 22, 2026
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya October 21, 2026

Popular Post

सड़क किनारे अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने एसडीएम को सौंपा कलेक्टर के नाम ज्ञापन
CHHATTISGARH Kharsiya
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खरसिया कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
CHHATTISGARH Kharsiya
“खून का सौदा सौ रुपए के नोटरी स्टांप पर नीलाम हुई एक गरीब की अर्थी” मीना बाजार के झूले से गिरकर एक गरीब की हुई थी मौत बच्चे हुए अनाथ
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम तेलीकोट के नहरपार मोहल्ले में 10 दिनों से अंधेरा, पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
CHHATTISGARH Kharsiya
दर्रामुड़ा में धूमधाम से मना दशहरा, विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में हुआ रावण दहन
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?