Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, राजस्व कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
जेएसपीएल यार्ड से लाखों के वेस्ट मटेरियल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 महीने से था फरार
CHHATTISGARH RAIGARH
कान्हा की नटखट अदाएं, राधा का प्यारा रूप, किण्डर वैली स्कूल में बाल लीलाओं से सजी जन्माष्टमी
CHHATTISGARH RAIGARH
जन्माष्टमी पर अनूठी पहल ,धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
CHHATTISGARH RAIGARH
रामपुर से ऐश्वर्या कॉलोनी तक बदहाली का आलम, धूल-कीचड़ और हादसों के साये में सफर करने को मजबूर लोग
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश, राजस्व कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 20, 2025 CHHATTISGARH sakti
Share
5 Min Read

सक्ती.कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि सभी अधिकारी पूर्ण निष्ठा और लगन से कार्य करें और अपने कार्यों में प्रगति लाएं। बैठक में कलेक्टर ने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति का विस्तार से समीक्षा किया तथा बचे हुए शेष आवेदनों को सुशासन तिहार के समाप्ति होने से पहले जल्द से जल्द और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए है।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग से पौधों की उपलब्धता की जानकारी ली तथा उद्यानिकी विभाग को आगामी समय में पौधरोपण के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान की विस्तार से समीक्षा एवं आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत पूर्ण, अपूर्ण, प्रगतिरत कार्य सहित अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए तेजी से और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोक यांत्रिकी विभाग से कहा कि जहां जहां पानी का सोर्स बहुत नीचे चला गया है उस जगह को चिन्हांकित करने तथा पानी की समस्या ना हो इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कृषि विभाग से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, ई केवायसी, लैंड सीडिंग आदि के साप्ताहिक प्रगति की जानकारी लेते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, एसडीएम डभरा श्री बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम श्री अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम श्री रूपेंद्र पटेल, सहायक जिला कोषालय अधिकारी श्री प्रदीप देवांगन, तहसीलदार श्री विद्या भूषण साव, तहसीलदार सक्ती डॉ. रविशंकर राठौर, तहसीलदार मालखरौदा श्री मनमोहन सिंह, तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार श्री भीष्म पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कार्यों का किया समीक्षा

समय सीमा की बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली तथा राजस्व अधिकारियों को विभिन्न राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए l बैठक में कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए । उन्होंने डिजिटल हस्ताक्षरित खसरों की जानकारी लेते हुवे सभी एस डी एम को डिजिटल हस्ताक्षर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलवार निराकृत प्रकरण, लंबित प्रकरण, समय सीमा की बाहर के प्रकरण, समय सीमा के भीतर के प्रकरण सहित अन्य विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को जिले के सभी राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का तेजी से गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए है। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article गांव-गांव सुशासन की दस्तक: अछोटी पहुंचे मुख्यमंत्री, महतारी सदन और अटल आवास का निरीक्षण व लोकार्पण
Next Article कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं*

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026
जेएसपीएल यार्ड से लाखों के वेस्ट मटेरियल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 महीने से था फरार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026
कान्हा की नटखट अदाएं, राधा का प्यारा रूप, किण्डर वैली स्कूल में बाल लीलाओं से सजी जन्माष्टमी
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026
जन्माष्टमी पर अनूठी पहल ,धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
CHHATTISGARH RAIGARH September 3, 2026
रामपुर से ऐश्वर्या कॉलोनी तक बदहाली का आलम, धूल-कीचड़ और हादसों के साये में सफर करने को मजबूर लोग
CHHATTISGARH RAIGARH September 3, 2026

Popular Post

रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?