Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कोतरारोड़ पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
जेएसपीएल यार्ड से लाखों के वेस्ट मटेरियल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 महीने से था फरार
CHHATTISGARH RAIGARH
कान्हा की नटखट अदाएं, राधा का प्यारा रूप, किण्डर वैली स्कूल में बाल लीलाओं से सजी जन्माष्टमी
CHHATTISGARH RAIGARH
जन्माष्टमी पर अनूठी पहल ,धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
CHHATTISGARH RAIGARH
रामपुर से ऐश्वर्या कॉलोनी तक बदहाली का आलम, धूल-कीचड़ और हादसों के साये में सफर करने को मजबूर लोग
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कोतरारोड़ पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu May 20, 2025 CHHATTISGARH RAIGARH क्राइम
Share
5 Min Read

आरोपियों से 12 चोरी की बैटरी, एक मोटरसाइकिल समेत 1.58 लाख की चोरी की संपत्ति बरामद, एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। खड़ी गाड़ियों से बैटरियां चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए कोतरारोड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक विधि के साथ संघर्षरत बालक भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 बैटरियां, एक मोटरसाइकिल कुल 1.58 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार कल 19 मई को अतीश कुमार साही निवासी खैरपुर ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पांच ट्रेलर वाहनों से कुल 10 बैटरियां अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई हैं। उसने बताया कि ट्रेलर क्रमांक CG 13 LA 4206 से 18 मई की रात दो बैटरियां चोरी हुईं, जबकि 24 मार्च को चार अन्य ट्रेलरों से आठ बैटरियां गायब हो गई थीं। चोरी गई बैटरियों की कुल कीमत 80 हजार रुपये है । इस आधार पर थाना कोतरारोड़ में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 226/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि अन्य ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियों से भी बैटरियां चोरी होने की घटनाएं हुई हैं और बीते कुछ महीनों में लगभग 34 बैटरियां चोरी हो चुकी हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर कोतरारोड़ पुलिस टीम ने जांच शुरू की । इसी दौरान थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक बैटरियां लेकर ग्राहक तलाशते हुए किरोडीमल नगर की ओर घूम रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों युवकों को धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सूरज सिंह (19), निवासी जगतपुर रायगढ़ और मनीष पटेल (19), निवासी ठाकुरपाली, कोतरारोड़ बताया। आरोपियों ने बैटरी चोरी की बात कबूल करते हुए एक अन्य साथी का नाम भी बताया जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है। गिरोह ने सुनसान जगह खड़ी गाड़ियों और गैरेज से बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों के बयान पर पुलिस ने सूरज सिंह से 6 बैटरियां, मनीष पटेल से 4 बैटरियां और मोटरसाइकिल तथा बाल अपचारी से 2 बैटरियां बरामद कीं। चोरी में प्रयुक्त वाहन CG 13 BD 0933 भी जब्त किया गया। बरामद कुल 12 बैटरियों और वाहन की कुल कीमत 1.58 लाख रुपये है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सूरज सिंह आदतन चोर है और कोतवाली थाना क्षेत्र में उस पर पूर्व में 3 चोरी के मामले दर्ज हैं, वहीं विधि संघर्षरत बालक गैर इरादतन हत्या के एक मामले में आरोपी रहा है। गिरोह की संगठित आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 112(2), 3(5) जोड़ते हुए संगठित अपराध की कार्रवाई की है।
पूरे अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के साथ एसआई कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, आरक्षक संदीप कौशिक, राजेश खाण्डे और संजय केरकेट्टा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और चोरी गई अन्य बैटरियों की कड़ियों को जोड़ने की दिशा में आगे की जांच कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी –
1. सूरज सिंह पिता हरिचरण सिंह उम्र 19 वर्ष सा. जगतपुर रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली रायगढ जिला रायगढ़ (छ.ग.)
2. मनीष पटेल पिता हेतराम पटेल उम्र 19 वर्ष सा. ठाकुरपाली थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ (छ.ग.)
3. विधि के साथ संघर्षरत बालक

बरामद संपत्ति-
कुल 12 बैटरियों तथा घटना में प्रयुक्त बाइक CG 13 BD 0933 *कुल कीमत 1.58 लाख रुपये*

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu May 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनी जनसामान्य की समस्याएं*
Next Article साउथ अफ्रीका के मरीज की हुई अम्बेडकर अस्पताल में सफल सर्जरी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026
जेएसपीएल यार्ड से लाखों के वेस्ट मटेरियल चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 महीने से था फरार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026
कान्हा की नटखट अदाएं, राधा का प्यारा रूप, किण्डर वैली स्कूल में बाल लीलाओं से सजी जन्माष्टमी
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026
जन्माष्टमी पर अनूठी पहल ,धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश
CHHATTISGARH RAIGARH September 3, 2026
रामपुर से ऐश्वर्या कॉलोनी तक बदहाली का आलम, धूल-कीचड़ और हादसों के साये में सफर करने को मजबूर लोग
CHHATTISGARH RAIGARH September 3, 2026

Popular Post

रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?