खरसिया। नगर की सामाजिक धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता के साथ अपनी भूमिका निभाने वाली मारवाड़ी युवा मंच खरसिया शाखा के अध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष इस बार भी सर्वसम्मति बने जिसमे अध्यक्ष शुभम गर्ग (शीतला नगर) सचिव शुभम अग्रवाल (वकील) कोषाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल बने वही शुभम ने बताया जल्द ही बची हुई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। मंच के संरक्षक गिरधर गुप्ता के मुख्यातिथ्य व सुशील डिम्पल की अध्यक्षता में रेलवे फाटक के बगल में पानी प्याऊ का उद्धघाटन किया गया यह पानी प्याऊ मदनलाल अग्रवाल (नावापारा वाले) की स्मृति में इनके परिजनों द्वारा दिया गया है जिसका संचालन मारवाड़ी युवा मंच द्वारा किया जाएगा। रेलवे फाटक घंटो बंद रहने से सैकड़ो लोगों को पीने के पानी की आवश्यकता मारवाड़ी युवा मंच को महसूस हुई इसलिए तत्काल पानी प्याऊ प्रारंभ करवाया गया। प्रमुख रूप से संरक्षक गिरधर गुप्ता, सुशील डिंपल, जगदीश मित्तल, प्रहलाद बंसल, अध्यक्ष शुभम गर्ग, सचिव शुभम अग्रवाल (वकील) कोषाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, आलोक कबूलपुरिया, प्रमोद अग्रवाल, आशीष पिलानिया नगर के तरुण अग्रवाल, पालू गौंटिया, मौजूद रहे।
मायुम की नई कार्यकारिणी व पानी पियाऊ का हुआ उद्धघाटन
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
