Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़-ओडिशा में वारदात कर भागा शातिर वाहन चोर को कोतवाली पुलिस दबोचा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़-ओडिशा में वारदात कर भागा शातिर वाहन चोर को कोतवाली पुलिस दबोचा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 5, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

आरोपी की गिरफ्तारी से एक ऑटो और दो एक्टिवा चोरी का खुलासा, पुलिस की चोरी मशरूका बरामद

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस शहर में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों की धरपकड़ में लगातार मुस्तैदी दिखा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहन चोरियों में शामिल शातिर आरोपी प्रदीप डोंगरे को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी न सिर्फ रायगढ़, बल्कि ओडिशा के बलांगीर जिले में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार था, जिसकी पतासाजी में पुलिस कई महीनों से लगी थी।
कोतवाली थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 और 2024 में दर्ज वाहन चोरी के तीन अलग-अलग अपराध क्रमांक 420/2023 धारा 379 भादवि (एक्टिवा CG13AQ0841, जिला अस्पताल से), अपराध क्रमांक 311/2024 धारा 379 भादवि (APE सिटी ऑटो CG13W6671, शीतला मंदिर, कोतरारोड से) और अपराध क्रमांक 425/2024 धारा 305(A), 331(4) बीएनएस (एक्टिवा CG15DP8807 व पर्स, रामभांठा क्षेत्र से) के संबंध में आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी बीच जानकारी मिली कि उड़ीसा के थाना लुईसिंघा पुलिस द्वारा एक चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी आकाश नंद ने अपने मेमोरेंडम में रायगढ़ में उक्त वाहन चोरियों को प्रदीप डोंगरे के साथ मिलकर अंजाम देना स्वीकार किया है। जप्त वाहन में से एक एक्टिवा CG15DP8807 की पुष्टि भी रामभांठा चोरी की गई स्कूटी से हुई।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने कल दोपहर बापूनगर क्षेत्र में दबिश देकर फरार आरोपी प्रदीप डोंगरे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने तीनों घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया और बताया कि वर्ष 2023 में जिला अस्पताल परिसर से नीले रंग की एक्टिवा CG13AQ0841 और एक व्यक्ति से ₹13,500 नकद चोरी की थी। वहीं वर्ष 2024 में अपने साथी आकाश नंद के साथ मिलकर शिव शीतला मंदिर (कोतरारोड) क्षेत्र से APE City ऑटो CG13W6671 तथा रामभांठा क्षेत्र के एक मकान से एक्टिवा CG15DP8807 और पर्स (जिसमें ₹500, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस CG13AX4986, वोटर आईडी और पेन कार्ड थे) चोरी किए थे। आरोपी ने चोरी की रकम को खर्च कर देना बताया।
आरोपी प्रदीप डोंगरे पिता डाल गुंजन डोंगरे उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम पंडरानी, थाना लुईसिंघा, जिला बलांगीर (उड़ीसा) हाल निवास बापूनगर रायगढ़ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर कल शाम जेल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई है। वहीं उसका फरार साथी आकाश नंद की तलाश जारी है, जिसकी पतासाजी के लिए थाना कोतवाली द्वारा मुखबिर सक्रिय किए गए हैं।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संजय नाग, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, श्रीराम साहू तथा हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही। कोतवाली पुलिस की यह कार्रवाई न सिर्फ शहर में हो रही वाहन चोरियों पर अंकुश लगाने में कारगर साबित हुई, बल्कि अंतर्राज्यीय आपराधिक गठजोड़ को तोड़ने की दिशा में भी बड़ी सफलता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article लैलूंगा रोड पर गांजा बेचने पहुंचे युवक को घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त
Next Article ग्राम छुहीपाली में चक्रधरनगर पुलिस की शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफतार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya October 12, 2026
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026

Popular Post

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?