Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजिला बाइक चोरी रैकेट का भंडाफोड़, 16 बाइक जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजिला बाइक चोरी रैकेट का भंडाफोड़, 16 बाइक जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 4, 2025 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़। शहर और आसपास के क्षेत्रों में हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में की गई इस संयुक्त कार्रवाई में 16 चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो वाहन चोर और दो चोरी की संपत्ति के खरीदार शामिल हैं।
गिरोह के खुलासे की शुरुआत उस समय हुई जब मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि अजय कुमार कोसले नामक युवक अपने साथी विष्णु कोसले के साथ मिलकर रायगढ़ शहर और आसपास के क्षेत्रों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही अजय से पूछताछ किया गया, जिसने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी ने बताया कि वह और विष्णु मिलकर पुसौर, खरसिया, जूटमिल, कोतवाली, चक्रधरनगर थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिलें चुरा रहे थे और इन्हें सारंगढ़ के मनोज देवांगन तथा महासमुंद के हृदय देवांगन को 10 से 12 हजार रुपये में बेच देते थे। पुलिस टीम ने आरोपी आजय कोसले से 04, विष्णु कोसले से 03, मनोज देवांगन से 04 तथा हृदय देवांगन से 05 कुल 16 बाइक बरामद की गई है ।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम के जरिए विष्णु कोसले, मनोज देवांगन और हृदय देवांगन को दबिश देकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मास्टर चाबी बनाकर रात के अंधेरे में सुनसान जगह खड़ी बाइकों को निशाना बनाते थे और चोरी की गई बाइक को एक दिन अपने किराए के मकान में छिपाकर अगले दिन खरीदारों को बेच देते थे।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इन चोरी की घटनाओं को योजनाबद्ध गिरोह बनाकर अंजाम दिया जा रहा था। इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगठित अपराध संबंधी धारा 112(2), चोरी संपत्ति की खरीदी-बिक्री से संबंधित धारा 317(2) और 317(4) के तहत धारा विस्तार किया गया है।
आरोपियों के कब्जे से थाना चक्रधरनगर क्षेत्र से टीवी टावर रोड, अंकुर अस्पताल, केलो बिहार, थाना कोतवाली क्षेत्र से बैकुंठपुर, ढिमरापुर चौक, शनि मंदिर, रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल, गांधीगंज, बीडपारा, मालधक्का रोड, थाना जूटमिल क्षेत्र से प्रगति नगर, थाना पुसौर के तेतला से चोरी की गई । संबंधित *10 एफआईआर*- थाना चक्रधरनगर में 32/2025, 61/205, और 138/2025 थाना कोतवाली में 27/2025 109/2025, 117/2025, 746/2025 थाना जूटमिल में 104/2025, 108/2025 थाना पुसौर में 84/2025 धारा 303(2) बीएनएस में बरामद बाइकों की जब्ती को शामिल करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बरामद 16 बाइकों की अनुमानित कीमत लगभग 10.10 लाख रुपये है।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला तथा डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, चक्रधरनगर थाना प्रभारी अमित शुक्ला, जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी, श्याम देव साहू और साइबर सेल प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, रेनू सिंह, आरक्षक महेश पंडा, प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जटवार, विकास प्रधान, विक्रम सिंह, रविंद्र गुप्ता, सुरेश सिदार, प्रताप बेहरा, तथा थाना कोतवाली के आरक्षक मनोज पटनायक कमलेश यादव की सक्रिय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी-
1- अजय कुमार कोसले पिता धनीराम कोसले 24 साल, निवासी ग्राम नाचनपाल, थाना कोसीर जिला सारंगढ-बिलाईगढ़, वर्तमान पता नवापारा किराया मकान जूटमिल, रायगढ़
2- विष्णु कोसले पिता पान बेचा कोसले 29 साल, निवासी ग्राम नाचनपाल, थाना कोसीर जिला सारंगढ-बिलाईगढ़, वर्तमान पता नवापारा किराया मकान जूटमिल, रायगढ़
3- मनोज कुमार देवांगन पिता स्व0 छैभईया देवांगन 30 साल निवासी मौहारभांठा, सारंगढ़, जिला सारंगढ-बिलाईगढ़ (चोरी संपत्ति खरीददार)
4- हृदय देवांगन पिता कार्तिक देवांगन 50 साल ग्राम भरतपुर थाना बसना, जिला महासमुंद (चोरी संपत्ति खरीददार)

जप्त संपत्ति-
16 मोटर सायकल कीमती करीब 10.10 लाख रूपये ।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 4, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सूचना मांगने आए? पहले अपमान का पर्चा लो – रायगढ़ आदिवासी विकास विभाग का RTI रिवाज…
Next Article उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya October 12, 2026
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026

Popular Post

मदनपुर के मुक्तिधाम तक बनेगी सीसी रोड, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल ने वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?