Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सूचना मांगने आए? पहले अपमान का पर्चा लो – रायगढ़ आदिवासी विकास विभाग का RTI रिवाज…
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
15 साल की उम्र में थामा मिट्टी का हुनर, 41 साल बाद भी जारी है राम प्रसाद का सफर
CHHATTISGARH Kharsiya
सिन्धी समाज पूज्य शंकराचार्यों के मार्गदर्शन में चल रहे देश में धर्म का शासन स्थापित करने के अभियान में ठोस भूमिका निभाए : साईं मसन्द
CHHATTISGARH Raipur
दो माह से राशन नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान, जय भवानी महिला स्व सहायता समूह पर कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
जीएसटी जांच में संदिग्ध मिला 32.5 टन स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक सहित ₹26.50 लाख का माल किया जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH
शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सूचना मांगने आए? पहले अपमान का पर्चा लो – रायगढ़ आदिवासी विकास विभाग का RTI रिवाज…

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 4, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिस लोकतंत्र की बुनियाद पारदर्शिता और जवाबदेही पर टिकी हो, अगर वहीं पर सूचना का अधिकार (RTI) मांगना किसी अपराध जैसा बना दिया जाए, तो समझा जा सकता है कि सत्ता और सिस्टम कितने बेलगाम हो चुके हैं।

रायगढ़ जिले के आदिवासी विकास विभाग में एक नागरिक द्वारा की गई RTI आवेदन प्रक्रिया न सिर्फ टालमटोल और लापरवाही का शिकार बनी, बल्कि कार्यालय में बैठे कर्मचारी ने उस नागरिक द्वारा भेजे गए अन्य व्यक्ति के साथ अपमानजनक और हतोत्साहित करने वाला व्यवहार किया।

सूचना मांगी, शुल्क बताया गया – लेकिन पैसा लेकर गए अन्य व्यक्ति को लौटा दिया गया : दिनांक 13 मार्च 2025 को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत एक आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें मण्डल संयोजक धरमजयगढ़ से संबंधित जांच दस्तावेजों की प्रमाणित प्रति मांगी गई थी।

विभाग ने 91 दस्तावेजों के लिए ₹182 शुल्क निर्धारित किया, लेकिन जब आवेदक ने नियमानुसार एक अन्य व्यक्ति को यह राशि जमा करने भेजा, तो महिला कर्मचारी ने कहा : “हम किसी और से पैसा नहीं लेंगे, खुद आवेदक ही आए।” यह बयान न केवल आरटीआई कानून का खुला उल्लंघन था, बल्कि एक आम नागरिक के आत्मसम्मान पर चोट थी।

- Advertisement -
Ad image

सहायक आयुक्त से बात हुई तो मिला समाधान, लेकिन कर्मचारी के व्यवहार से टूट गया भरोसा : जब यह मामला सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग के संज्ञान में लाया गया, तो उन्होंने कहा – “उस व्यक्ति के नाम से एक प्राधिकृत पत्र (Authority Letter) बना दीजिए, मैं ऑफिस में ही हूं, करवा दूंगा।”

लेकिन जिस अन्य व्यक्ति को पहले अपमानित कर लौटा दिया गया था, उसने दोबारा कार्यालय में जाने से इनकार कर दिया। उसका साफ कहना था : “सरकारी कर्मचारी ने जैसा व्यवहार किया, मैं दोबारा वहाँ कदम नहीं रखूंगा।”

सूचना छिपाने की मंशा या सिस्टम की हेकड़ी? : RTI एक्ट की धारा 6 और 7 यह स्पष्ट करती हैं कि:

* कोई भी नागरिक सूचना मांग सकता है,
* शुल्क का भुगतान कोई भी व्यक्ति कर सकता है,
* सूचना देने से मना करना दंडनीय अपराध है।

इसके बावजूद अन्य व्यक्ति से शुल्क न लेकर जानबूझकर सूचना में बाधा डालना न केवल अधिकारों का हनन है, बल्कि यह उस मानसिकता को दर्शाता है जो जनता को सवाल पूछने से हतोत्साहित करना चाहती है।

प्रशासनिक अहंकार या लोकतंत्र पर हमला? : इस पूरे मामले ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सरकारी कार्यालयों में अब नागरिकों से बात करने का तरीका भी सत्ता के नशे में बदल चुका है?

*क्या RTI अब केवल फॉर्म भरने की खानापूर्ति बनकर रह गई है?*
*क्या यह मामला राज्य सूचना आयोग की दहलीज तक पहुँचेगा या फाइलों में दबा दिया जाएगा?*

सूचना छिपाना सिर्फ गैरकानूनी नहीं, लोकतंत्र के खिलाफ साजिश है। अब समय है कि जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाए – और सूचना का अधिकार फिर से सम्मान पाए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 4, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article आत्मनिर्भरता की राह अब होगी आसान, 26 स्व-सहायता समूहों को 24 लाख 25 हजार रुपये की राशि स्वीकृत
Next Article रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजिला बाइक चोरी रैकेट का भंडाफोड़, 16 बाइक जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

15 साल की उम्र में थामा मिट्टी का हुनर, 41 साल बाद भी जारी है राम प्रसाद का सफर
CHHATTISGARH Kharsiya October 7, 2026
सिन्धी समाज पूज्य शंकराचार्यों के मार्गदर्शन में चल रहे देश में धर्म का शासन स्थापित करने के अभियान में ठोस भूमिका निभाए : साईं मसन्द
CHHATTISGARH Raipur October 7, 2026
दो माह से राशन नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान, जय भवानी महिला स्व सहायता समूह पर कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 7, 2026
जीएसटी जांच में संदिग्ध मिला 32.5 टन स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक सहित ₹26.50 लाख का माल किया जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 6, 2026
शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 6, 2026

Popular Post

15 साल की उम्र में थामा मिट्टी का हुनर, 41 साल बाद भी जारी है राम प्रसाद का सफर
CHHATTISGARH Kharsiya
सिन्धी समाज पूज्य शंकराचार्यों के मार्गदर्शन में चल रहे देश में धर्म का शासन स्थापित करने के अभियान में ठोस भूमिका निभाए : साईं मसन्द
CHHATTISGARH Raipur
दो माह से राशन नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान, जय भवानी महिला स्व सहायता समूह पर कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
जीएसटी जांच में संदिग्ध मिला 32.5 टन स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक सहित ₹26.50 लाख का माल किया जप्त
CHHATTISGARH RAIGARH
शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?