Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जीवन में खेल का बड़ा महत्व : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जीवन में खेल का बड़ा महत्व : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 8, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

कोरबा में ऊर्जा कप के समापन समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री
कोरबा 08 मार्च 2025/ डॉ भीमराव आंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम परिसर के मैदान में आयोजित नवभारत ऊर्जा कप वुमेन प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्यमंत्री आवासन एवं शहरी कार्य श्री तोखन साहू शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि नवभारत परिवार के द्वारा शानदार खेल का आयोजन ऊर्जा कप के रूप में किया गया। नवभारत अपने समाचार के माध्यम से ज्वलंत मुद्दों को रेखांकित करने में अग्रणी रहा है। गांव, जिला, प्रदेश तक की खबर हमें नवभारत में पढ़ने को मिलता है। इसके अलावा नवभारत सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए महिला सशक्तिकरण का सार्थक कदम उठा रहा है। मैदान पर आज एक टीम जीती है, उन्हें बधाई। हारने वाली टीम को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैदान में आप सबने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। आप सबने खेल भावना का परिचय देते हुए सभी का मन जीता है। हमारे जीवन में खेलकूद का बड़ा महत्व है। शारीरिक विकास के लिए खेलकूद जरूरी है। खेलकूद से ही सहयोग व सामंजस्य की भावना आती है। गीता में कहा गया है कि कर्म करो फल की चिंता न करो। खेल मैदान भी हमें यही सिखाती है। हम मैदान पर फल की चिंता किए बगैर कर्म करते हैं। हम सभी को टीम भावना से खेलते रहना चाहिए। जो खेलते हैं वही जीतते हैं। मैदान में उतरना ही बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के बिना विकास की परिकल्पना को साकार नहीं कर सकते। नवभारत लगातार खेलों को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। नवभारत बिलासपुर द्वारा हॉकी, फुटबाल सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जाता है। निश्चित ही नवभारत का यह प्रयास प्रशंसनीय है। इसके लिए नवभारत परिवार बधाई का पात्र है। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता तथा उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
नवभारत ऊर्जा कप वुमेन प्रीमियर लीग टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पुलिस इलेवन बनाम बीके वेलफेयर की टीम के बीच खेला गया। निर्णायक मुकाबले में टॉस जीतकर पुलिस इलेवन की कप्तान ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बीके वेलफेयर को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बीके वेलफेयर की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 90 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में पुलिस इलेवन ने शानदार प्रदर्शन कर मैच अपने नाम कर लिया। बीके वेलफेयर को उपविजेता की ट्राफी मिली। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथियों में महापौर संजूदेवी राजपूत शामिल हुई। इस अवसर पर नवभारत कोरबा से नौशाद खान,अनिमेश सरकार, शेख असलम, रघुनंदन सोनी, नवाब हुसैन, देवनारायण पांडेय, राजेश प्रजापति, अली अंसारी, संदीप केशरवानी, शंकर दिव्य, निलेश देवांगन सहित बलराम साहू अन्य उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article घरघोड़ा : बीजेपी की ऐतिहासिक हार ! अपने ही गढ़ में हो गई बेइज्जत ; 9 पार्षदों के बावजूद उपाध्यक्ष पद गंवाया, कांग्रेस ने खेली मास्टरस्ट्रोक बाजी…
Next Article सम्मान और कानूनी ज्ञान देकर मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?