Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: घरघोड़ा : बीजेपी की ऐतिहासिक हार ! अपने ही गढ़ में हो गई बेइज्जत ; 9 पार्षदों के बावजूद उपाध्यक्ष पद गंवाया, कांग्रेस ने खेली मास्टरस्ट्रोक बाजी…
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

घरघोड़ा : बीजेपी की ऐतिहासिक हार ! अपने ही गढ़ में हो गई बेइज्जत ; 9 पार्षदों के बावजूद उपाध्यक्ष पद गंवाया, कांग्रेस ने खेली मास्टरस्ट्रोक बाजी…

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 8, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा में बीजेपी को ऐसी शिकस्त मिली है, जिसने पार्टी की साख को धूल में मिला दिया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में बीजेपी के पास बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस ने ऐसी चाल चली कि सत्ता की बाजी पलट गई। 15 में से 9 पार्षदों वाली बीजेपी अपने ही गढ़ में धाराशायी हो गई और कांग्रेस ने 9 वोट बटोरकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि बीजेपी के बहुमत के बावजूद आखिर ऐसा क्या हुआ कि कांग्रेस ने उसे पटखनी दे दी? जवाब साफ है- बीजेपी की गुटबाजी, रणनीतिक असफलता और अपनों की बगावत।

*बीजेपी के भीतर ही छुपे थे हार के गुनहगार :* घरघोड़ा में बीजेपी की हार की सबसे बड़ी वजह उसके अपने ही पार्षद बने। पार्टी के 9 पार्षदों में से 2 ने बगावत कर कांग्रेस को वोट दे दिया, जिससे कांग्रेस के कुल वोट 9 हो गए और बीजेपी 7 पर सिमट गई। इस गद्दारी ने बीजेपी की अंदरूनी कलह को बेनकाब कर दिया। सवाल यह है कि आखिर इन पार्षदों ने अपनी ही पार्टी को डूबोने का फैसला क्यों लिया? क्या पार्टी के नेता अपने ही कार्यकर्ताओं में विश्वास खो चुके हैं? अगर बीजेपी अपने ही पार्षदों को साथ नहीं रख पाई, तो यह सिर्फ एक चुनावी हार नहीं बल्कि पार्टी के ढहते हुए किले की पहली ईंट है।

*बीजेपी के दिग्गजों को जनता ने दिखाया आइना :* घरघोड़ा वही क्षेत्र है, जहां बीजेपी के कई बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी रहती है। यहां बीजेपी को अजेय माना जाता था, मगर इस हार ने साफ कर दिया कि अब पार्टी का किला हिल चुका है। जो नेता खुद को सबसे बड़ा रणनीतिकार मानते थे, वे अपनी ही पार्टी को एकजुट नहीं रख पाए। कांग्रेस ने इस कमजोरी को समझा और पूरी तैयारी के साथ वार किया।

- Advertisement -
Ad image

*बीजेपी की रणनीति फेल, कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक :* घरघोड़ा में कांग्रेस के सिर्फ 4 पार्षद थे, लेकिन उसने निर्दलीयों और असंतुष्ट बीजेपी पार्षदों को अपने खेमे में कर लिया। कांग्रेस प्रत्याशी अमित त्रिपाठी ने बीजेपी की आंतरिक कलह को भांपते हुए चालाकी से खेल खेला और नतीजा यह हुआ कि बीजेपी के गढ़ में ही कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज कर ली।

क्या यह घरघोड़ा में बीजेपी के पतन की शुरुआत? : घरघोड़ा की हार सिर्फ एक चुनावी हार नहीं बल्कि बीजेपी के लिए खतरे की घंटी है। गुटबाजी, अनुशासनहीनता और गलत फैसले पार्टी को लगातार कमजोर कर रहे हैं। अगर यही हाल रहा, तो आने वाले बड़े चुनावों में भी बीजेपी को करारी शिकस्त झेलनी पड़ सकती है।

बीजेपी के लिए अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वह इस हार से सबक लेगी या फिर खुद की गलतियों के कारण गर्त में चली जाएगी? यह हार सिर्फ एक चुनाव की नहीं, बल्कि बीजेपी के डगमगाते भविष्य की तस्वीर है। अब देखना होगा कि पार्टी इस शर्मनाक पराजय से उबरने के लिए क्या कदम उठाती है, या फिर यह हार उसका नया अंजाम लिखने वाली साबित होगी!

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सांसद, कलेक्टर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन
Next Article जीवन में खेल का बड़ा महत्व : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya October 13, 2026
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti October 13, 2026
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026

Popular Post

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?