Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ऑनलाइन गेम में कंपनी के करोड़ों गँवा बैठा एकाउंटेंट, खुद ही दर्ज कराई थी फर्जी रिपोर्ट— पूंजीपथरा पुलिस ने किया पर्दाफाश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ऑनलाइन गेम में कंपनी के करोड़ों गँवा बैठा एकाउंटेंट, खुद ही दर्ज कराई थी फर्जी रिपोर्ट— पूंजीपथरा पुलिस ने किया पर्दाफाश

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 31, 2025 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़, 31 जनवरी। जिले के पूंजीपथरा थाना और साइबर सेल ने एक चौंकाने वाली धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है, जहां एक इस्पात कंपनी के एकाउंटेंट ने ऑनलाइन गेमिंग में करोड़ों रुपए गँवा दिए और खुद को बचाने के लिए पुलिस में ही ठगी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस जांच में जब सच्चाई सामने आई, तो वही शिकायतकर्ता शातिर आरोपी निकला। पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुमार दुबे को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही, उसकी 58 लाख रुपये की बैंक जमा राशि को होल्ड कर नकद 50,300 रुपये, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।

*फर्जी शिकायत से खेली नई चाल*
24 जनवरी 2025 को अभिषेक कुमार दुबे (32), निवासी जियरामाऊ, जिला जौनपुर (उ.प्र.) और हाल में चन्द्रहासिनी इस्पात प्रा.लि. गेरवानी में कार्यरत एकाउंटेंट, ने पूंजीपथरा थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 दिसंबर 2024 को ₹14,79,349 की रकम सेवन स्टार स्टील के खाते में ट्रांसफर की थी, लेकिन यह राशि किसी अज्ञात व्यक्ति ने ओटीपी के जरिए अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। उसने आगे यह भी दावा किया कि कंपनी के अन्य खातों से भी इसी तरह की ठगी हुई होगी। पुलिस ने अपराध क्रमांक 27/2025 धारा 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

*सख्ती से उगलवाया सच, गेमिंग एप में झोंक दिए करोड़ों*
जांच के दौरान पुलिस को शिकायतकर्ता पर ही संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभिषेक दुबे ने कबूल किया कि उसने खुद ही कंपनी के पैसों को ऑनलाइन गेमिंग में लगाया था। आरोपी ने बताया कि वह बीते दो सालों से एक (दमन गेम) ऑनलाइन गेमिंग एप्लीकेशन का उपयोग कर रहा था। उसने कंपनी का लैपटॉप और मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न खातों में 1.46 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए थे, जिसे वह ऑनलाइन गेमिंग एप्लिकेशन के वॉलेट में डालकर दांव पर लगा चुका था।

*फर्जी ट्रांजेक्शन कर मिटा देता था सबूत*
आरोपी ने बताया कि वह कंपनी के कर्मचारी प्रशांत मिश्रा से ओटीपी लेकर विभिन्न खातों में रकम ट्रांसफर करता था। इस दौरान, 19 दिसंबर को सेवन स्टार स्टील के नाम पर ट्रांसफर की जाने वाली रकम को सीधे अपने गेमिंग एप में डाल दिया। इसी तरह, 21 दिसंबर को कंचन इस्पात, 8 जनवरी को श्री हरि ट्रेडर्स (रायगढ़), और 10 जनवरी को मां मंगला इस्पात के लिए भेजी जाने वाली रकम भी हड़प ली।
रकम ट्रांसफर करने के बाद आरोपी अपने मोबाइल से सभी ओटीपी और ट्रांजेक्शन मैसेज डिलीट कर देता था ताकि कोई सबूत न बचे।

- Advertisement -
Ad image

*साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से पकड़ाया आरोपी, 58 लाख रुपये होल्ड*
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी के बैंक खातों की जांच की, जिसमें पता चला कि उसने अलग-अलग छह खातों में कंपनी के 1.46 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। तकनीकी विश्लेषण के बाद जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने पूरा अपराध कबूल कर लिया।
आरोपी के खिलाफ धारा 316(4) BNS, 66(D) आई.टी. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके बैंक खातों में जमा 58 लाख रुपये को होल्ड करा दिया है और आरोपी के कब्जे से 50,300 रुपये नकद, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंक ट्रांजेक्शन के स्क्रीनशॉट, एटीएम कार्ड और चेक बुक जब्त कर ली गई है।

*तीव्र जांच में पुलिस टीम की अहम भूमिका*
एसपी दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का, जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक लोमेश राजपूत, विनित तिर्की, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, ओम प्रकाश तिवारी और साइबर सेल के आरक्षक रविंद्र गुप्ता समेत थाना पूंजीपथरा एवं साइबर सेल की टीम ने इस जटिल मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई जिससे साजिश का पर्दाफाश हुआ।

*ऑनलाइन गेमिंग से आर्थिक अपराधों का बढ़ता खतरा*
इस घटना ने ऑनलाइन गेमिंग एप्लिकेशन के कारण बढ़ रहे आर्थिक अपराधों पर फिर से खतरनाक बताया है। एकाउंटेंट जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए आरोपी ने लाखों की हेराफेरी की और खुद को निर्दोष साबित करने के लिए झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई। पूंजीपथरा पुलिस की इस कार्रवाई से कंपनियों को भी सतर्क रहने की जरूरत है कि वे अपने वित्तीय लेनदेन पर कड़ी निगरानी रखें और साइबर सुरक्षा को मजबूत करें।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu January 31, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article ओडिशा से मुख्य गांजा तस्कर गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने तस्करी से अर्जित आरोपी के बैंक खाते में रखे 17.31 लाख रुपये कराया होल्ड
Next Article छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 100 अत्याधुनिक नंद घर स्थापित करेगा वेदांता

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?