Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ओडिशा से मुख्य गांजा तस्कर गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने तस्करी से अर्जित आरोपी के बैंक खाते में रखे 17.31 लाख रुपये कराया होल्ड
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ओडिशा से मुख्य गांजा तस्कर गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने तस्करी से अर्जित आरोपी के बैंक खाते में रखे 17.31 लाख रुपये कराया होल्ड

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 31, 2025 CHHATTISGARH रायपुर
Share
4 Min Read

रायगढ़, 31 जनवरी। रायगढ़ पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी रैकेट पर करारा प्रहार करते हुए ओडिशा से *मुख्य सप्लायर सुबोध सा* को धर दबोचा है। पुलिस ने उसकी तस्करी से अर्जित 17.31 लाख रुपये की अवैध कमाई को बैंक खाते में होल्ड करा दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा गांजा तस्करी मामले में “बैकवर्ड और फारवर्ड लिंकेज” पर जांच, विवेचना को आगे बढ़ाते कार्यवाही की जा रही थी जिसमें आरोपी सुबोध सा को आज एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

*नाकेबंदी में फंसा पहला तस्कर, फिर खुली पूरी चेन*
13 जनवरी को चक्रधरनगर पुलिस ने वीआईपी ड्यूटी के दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए चिटकाकानी क्षेत्र में नाकेबंदी की थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार पुलिस बैरिकेड से पहले ही यू-टर्न लेने की कोशिश करने लगा, जिससे पुलिस को संदेह हुआ। सतर्क जवानों ने पीछा कर बाइक के पीछे बैठे युवक को दबोच लिया, जबकि चालक भागने में सफल रहा। गिरफ्तार युवक कमलेश साहू (30) के पास से 7.220 किलोग्राम गांजा (कीमत ₹86,640) बरामद किया गया, जबकि फरार साथी राजकुमार साहू का मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर लिया। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कमलेश को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया।

*फरार आरोपी राजकुमार भी दबोचा गया*
फरार आरोपी राजकुमार साहू (25) की तलाश में थाना प्रभारी प्रशांत राव की टीम ने लगातार दबिश दी। मुखबिरों से मिली सूचना पर 18 जनवरी को सक्ती जिले में उसके घर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने उड़ीसा से गांजा लाने और अपने साथी कमलेश के साथ मिलकर इसे बेचने की योजना कबूली। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल प्लेटिना सीजी 11 एए 4124 भी जब्त कर ली।

*आरोपियों के मोबाइल, बैंक खातों की जांच से हुआ बड़ा खुलासा*
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव की टीम ने मामले की तह तक जाने के लिए आरोपियों के मोबाइल, बैंक ट्रांजेक्शनों और संपर्क में आये व्यक्तियों की गहन जांच की। इसमें सामने आया कि 13 जनवरी से पहले आरोपियों ने ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी सुबोध सा को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए थे। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि यह रकम गांजा खरीदी के लिए भेजी गई थी।
सूचनाओं की पुष्टि के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी और प्रधान आरक्षक महेंद्र कर्ष की टीम ओडिशा रवाना हुई। घेराबंदी कर मुख्य सप्लायर सुबोध सा (36) को सुंदरगढ़ के उसके गांव से हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में उसने गांजा सप्लाई और पैसे लेने की बात कबूल कर ली।
जांच में सुबोध सा के बैंक खाते में 17.31 लाख रुपये मिले, जो अवैध गांजा कारोबार से अर्जित किए गए थे। पुलिस ने तत्काल इस रकम को होल्ड करा दिया। संगठित अपराध की पुष्टि होने पर मामले में धारा 111 बीएनएस भी जोड़ी गई है।
मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी और उसके अवैध अर्जित 17.31 लाख रुपये की जब्ती चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी है। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी और प्रधान आरक्षक महेंद्र कर्ष की अहम भूमिका रही।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu January 31, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article पवन अग्रवाल ने बरमकेला जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से भरा नामांकन, समर्थकों में उत्साह
Next Article ऑनलाइन गेम में कंपनी के करोड़ों गँवा बैठा एकाउंटेंट, खुद ही दर्ज कराई थी फर्जी रिपोर्ट— पूंजीपथरा पुलिस ने किया पर्दाफाश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?