Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर एवं एसपी ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर एवं एसपी ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 5, 2024 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read

मुंगेली 05 नवम्बर 2024// जिला कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल ने आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि आमजनों से प्राप्त आवेदनों का संबंधित अधिकारी नियमानुसार शीघ्र निराकरण करें और लोगों को राहत पहुंचाएं। जनदर्शन में विकासखण्ड लोरमी के ग्राम बुधवारा निवासी रामलोचन नवरंग ने 26 अक्टूबर को उनके मकान में आग लगने पर आर्थिक सहायता राशि की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की और कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर संबंधित पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही पटवारी को तत्काल मौका पंचनामा और रिपोर्ट राजस्व न्यायालय में प्रस्तुत करने निर्देशित किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्री जी. एल. यादव, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

जनदर्शन में कुल 145 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कुल 145 आवेदन प्राप्त हुए, इसमें मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम भठलीखुर्द के फूलचंद साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम तालम के नारायण ने अपनी भूमि का नक्शा-बटांकन कराने, ग्राम मोहतरा तेली के इतवारी राम ने विद्युत केबल बदलवाने, ग्राम करही के श्रवण साहू ने जल जीवन मिशन योजनांतर्गत शुद्ध पेयजल दिलाने, ग्राम कुआंगांव की बैसखिया बाई ने धान खरीदी के लिए आनलाईन रिकार्ड दुरूस्त कराने, ग्राम नुनियाकछार के रामेश्वर बंजारा ने नकल बंदोबश्त दिलाने, पथरिया विकासखण्ड के ग्राम लौदा के बजरंग साहू ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, हडगांव के मत्स्य पालक बलदाउ कश्यप ने मछली पालन के लिए किसान क्रेडिट योजना का लाभ दिलाने, ग्राम मनकी की भारती जोशी ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन सौंपे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu November 5, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article राज्योत्सव तैयारी के दौरान शिक्षक भगतराम पटेल की मृत्यु
Next Article राज्योत्सव 2024 : फूड कोर्ट में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के स्वाद लेने लोगों की भीड़

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?