Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिले में विस्फोटकों के परिवहन, भंडारण और उपयोग में कहीं भी सुरक्षा मानकों से कोई समझौता बिलकुल नहीं होना चाहिए-कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जिले में विस्फोटकों के परिवहन, भंडारण और उपयोग में कहीं भी सुरक्षा मानकों से कोई समझौता बिलकुल नहीं होना चाहिए-कलेक्टर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 26, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़, 26 सितम्बर 2024/ रायगढ़ में खदानों में विस्फोटकों का उपयोग होता है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के प्रावधान हैं। जिले के भीतर विस्फोटकों के परिवहन, भंडारण और उपयोग के दौरान सुरक्षा मानकों से कहीं पर भी समझौता बिलकुल भी नहीं होना चाहिए। सारे कानूनी प्रावधानों की पूर्ति की जाए और सबसे महत्वपूर्ण जिले में विस्फोटकों के मूवमेंट और परिवहन की पूरी जानकारी जिला प्रशासन और पुलिस को अग्रिम रूप से दी जाए। यह बातें कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विस्फोटक भंडारण, परिवहन और उपयोग की समीक्षा के संबंध में आयोजित उद्योग प्रबंधन की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि विस्फोटकों के उपयोग से संबंधित जो भी कानूनी प्रावधान है उसका पालन सभी संबंधित उद्योग सुनिश्चित करें। इसको लेकर अब लगातार जांच और कार्यवाही चलेगी। बैठक में भारत सरकार के पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी और डायरेक्टर जनरल माईनिंग सेफ्टी विभाग के अधिकारी सहित पुलिस और जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री गोयल ने साफ तौर पर कहा कि जिले में लॉ एंड ऑर्डर के साथ ही जन-जीवन की सुरक्षा की दृष्टि से यह बेहद महत्वपूर्ण है कि विस्फोटकों के परिवहन के दौरान लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिला कार्यालय के साथ ही पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाने को भी इसकी सूचना दी जाए। जिससे प्रशासन सतर्क रहे और जरूरी एहतियात बरती जा सके। इसके साथ ही विस्फोटकों के भंडारण और उपयोग को लेकर भी प्रतिमाह जानकारी उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि सरकार ने विस्फोटकों उत्पादन से लेकर उसके सुरक्षित उपयोग तक के लिए मानक तय किए हुए हैं। जिसकी निर्धारित फॉर्मेट में जानकारी संबंधित विभागों को भेजी जानी है। इसमें कही कोई लापरवाही नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि उद्योगों द्वारा विस्फोटकों के भंडारण, परिवहन एवं उपयोग के संबंध में जो भी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी उसके आधार पर प्रशासन द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा। हमारा उद्देश्य विस्फोटकों का सुरक्षित उपयोग तथा नागरिकों की सुरक्षा है।
बैठक में केन्द्र सरकार के पेट्रोलियम एण्ड एक्सप्लोसिव सेफ्टी विभाग के उप मुख्य विस्फोटक नियंत्रक नया रायपुर श्री मुकेश तितरे व डायरेक्टर जनरल माईनिंग सेफ्टी के उप संचालक श्री श्रीनिवास चिर्रा शामिल हुए। अधिकारियों ने विस्फोटकों के सुरक्षित उपयोग हेतु तय मानकों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोटक के मेनुफेक्चरर से लेकर ट्रांसपोर्ट, भंडारण, उपयोग और विस्फोटक के हैण्डलिंग के लिए सुरक्षा मानक तय किए गए है। इसे पूरा करना हर संबंधित लाईसेंसधारी की जिम्मेदारी है। विस्फोटकों का जब परिवहन हो रहा हो तो संबंधित जिले के जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को उसकी जानकारी एडवांस में उपलब्ध करानी है। विस्फोटक के उपयोग के दौरान संंबंधित स्थान पर निर्धारित क्षेत्रफल तक सुरक्षा के सभी प्रबंध करना लोगों की आवाजाही तथा अन्य गतिविधियों को प्रतिबंधित करना तथा आपदा एवं राहत बचाव के लिए भी समुचित व्यवस्था रखने की जिम्मेदारी उस लाईसेंसधारी संस्थान प्रबंधन की है।
बैठक में एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, एडिशनल एसपी श्री रामगोपाल करियारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चन्द्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा, उप संचालक खनिज श्री राजेश मालवे, सहायक संचालक इंडस्ट्रीयल सेफ्टी श्री मनीष श्रीवास्तव, सीजीएम डीआईसी श्री संजीव सुखदेवे, संभागीय विद्युत निरीक्षक श्री सी.एस.खाण्डे, जिला परिवहन अधिकारी श्री अमित प्रकाश कश्यप, सहायक श्रमायुक्त श्री घनश्याम पाणिग्राही सहित अन्य अधिकारी व विस्फोटक उपयोग करने वाले लाईसेंसधारी उद्योग प्रबंधन व विस्फोटक निर्माता कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
*पटाखों व पेट्रोलियम पदार्थो के सुरक्षित भंडारण को लेकर भी दिए गए निर्देश*
कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक के दौरान पटाखों व पेट्रोलियम पदार्थों के सुरक्षित भंडारण व राहत एवं बचाव के लिए जरूरी व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस स्थान के लिए लाईसेंस लिया गया है वहीं पर भंडारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को इसकी नियमित जांच करने व उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि जन सुरक्षा से किसी प्रकार समझौता नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि आगे त्यौहारों का समय है जिसमें बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया जाता है। इसको लेकर भी जरूरी एहतियात बरती जाए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article खरसिया के मुरा में 27 सितम्बर को आयोजित जन समस्या निवारण शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित
Next Article छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों में 3500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026

Popular Post

CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?