Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कानून व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली अधिकारियों की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
कागजों में चमकी सड़क, जमीन पर जानलेवा गड्ढेछाल-एडू मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, टेंडर के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
CHHATTISGARH
स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH
स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कानून व्यवस्था के संबंध में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली अधिकारियों की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 24, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

मोहला 24 सिंतबर 2024। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में कहीं भी कानून व्यवस्था का उल्लंघन ना हो, इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी संवेदनशील मामलों के समाधान के लिए गंभीरता पूर्वक कार्यवाही करें। कोई भी घटना संज्ञान में आने पर तत्काल उस पर अमल करते हुए कार्रवाई करें। किसी विषय को लेकर जन सामान्य में घटना को लेकर कोई अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो, इसे ध्यान में रखा जाए। आने वाले त्यौहारी सीजन दशहरा दिवाली पर्व के अवसर पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न ना हो इस हेतु क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने कहा गया है।

बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि महाराष्ट्र राज्य की सीमावर्ती जिले से कोई वैधानिक गतिविधियां संचालित ना हो, इस पर विशेष ध्यान रखने कहा गया है। महाराष्ट्र सीमा से होकर अवैध रूप से शराब की तस्करी ना हो इस पर सघनता पूर्वक सीमा क्षेत्र में जांच और कार्यवाही करने कहा गया है। जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए जिले के अंतर्गत संचालित मेडिकल स्टोर्स में नशा गोली की गोली विक्रय ना हो, इस हेतु औषधि विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग को संयुक्त कार्रवाई एवं जांच करने कहा गया है। स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों को नशा से दूर रखने के लिए यहां नशा मुक्ति शिविर लगाकर नशा के दुष्परिणामों से भली भांति अवगत कराने कहा गया है। मोहला के अंतर्गत छुरिया मंदिर के आसपास क्षेत्र में रात्रि कालीन के दौरान नशा पान होने की शिकायत पर रात्रि कालीन को गस्त करने और आवश्यक कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है। अवैध रूप से नशा का व्यापार करने वाले व्यक्ति पर कड़ी एवं दंडात्मक कार्रवाई करने कहा गया है। अवैध रूप से संचालित चखना सेंटर पर कार्रवाई करने निर्देशित किया गया है।

सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने के उद्देश्य से सड़कों पर रहने वाले आवारा एवं अवैध पशुओं पर धर पकड़ की कार्यवाही करने तथा पशु मालिकों को समझाईस देने कहा गया है। सड़कों के किनारे वाले ग्रामों में पशुओं को अपने घर में रखने के लिए पशु पलकों से भेंट करने एवं ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव से सहयोग लेने भी कहा गया है।

मरीज का उपचार करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही करने भी निर्देशित किया गया है। साथ ही गांव वालो को इस संबंध में समझाईस देने कहा गया है कि शारीरिक समस्या होने पर किसी अच्छे डॉक्टर से उपचार कराएं। झोला छाप डॉक्टर से उपचार करा कर अपना स्वास्थ्य और खराब ना कराने, समझाईस देवें । सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशानुसार ध्वनि विस्तार यंत्रों के प्रयोग हो, यह सुनिश्चित करने कहा गया है। निर्धारित ध्वनि से अधिक ध्वनि पर कार्यवाही करने कहा गया है। पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें और किसी भी दशा में किसी व्यक्ति के साथ अमर्यादित व्यवहार ना करें। सावधानीपूर्वक सूझबूझ के साथ कार्य करने कहा गया है। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों के निर्देशित करते हुए कहा है कि जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बना रहे, इसके लिए सभी पुलिस के अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करें। आम जनता का भरोसा कायम हो ऐसे कार्यों में अपना योगदान दें। बैठक में राजस्व, पुलिस, आबकारी, खनिज सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article बीएमओ सहित 7 मेडिकल अफसरों को संभागायुक्त ने थमाया शो काज नोटिस
Next Article कलेक्टर, एस पी सहित प्रशासन पहुंचे ग्राम नीचेकोहड़ा, ग्राम में हुई मृत्यु के संबंध में मृतक के परिजनों से लिया बयान

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

कागजों में चमकी सड़क, जमीन पर जानलेवा गड्ढेछाल-एडू मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, टेंडर के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
CHHATTISGARH September 8, 2026
स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH September 7, 2026
स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी
CHHATTISGARH RAIGARH September 7, 2026
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026

Popular Post

कागजों में चमकी सड़क, जमीन पर जानलेवा गड्ढेछाल-एडू मार्ग की बदहाली से ग्रामीण परेशान, टेंडर के बाद भी नहीं बदली तस्वीर
CHHATTISGARH
स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH
स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?