Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: आबकारी टीम सरसीवां ने मुनेश कुमार नवल से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

आबकारी टीम सरसीवां ने मुनेश कुमार नवल से 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 21, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 सितम्बर 2024/आबकारी आयुक्त सह सचिव आर शंगिता और कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी सोनल नेताम के मार्गदर्शन में विगत बुधवार को आबकारी विभाग वृत्त सरसीवा द्वारा कारवाई की गई। टीम को ग्राम गश्त के दौरान सूचना मिली कि ग्राम धनगांव थाना सरसीवा में मुनेश कुमार नवल अपने अधिपत्य के मकान में भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण कर मदिरा को अपने घर में तथा आसपास के गावो में थोक मात्रा में विक्रय किया जाता है।

सूचना की पुष्टि होने पर टीम के साथ ग्राम धनगांव में पहुंचे और बताए गए मकान में गवाह एवम आबकारी टीम के साथ उपस्थित हुए। मकान के सामने वाहन को रुकता देख कर मुनेश कुमार नवल एवम उसके परिवार के सदस्यों के द्वारा मकान का मुख्य द्वार बंद करने एवम मकान में रखे महुआ शराब के समान तरल को फेकने का प्रयास किया गया किंतु आबकारी टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे एवम उसके परिवार के सदस्यों को ऐसा करने से मना करते हुए उनको समझाइस दी गई तथा उनको सूचना के संबंध में अवगत करवाया गया। सर्वप्रथम मुनेश एवम अन्य गवाहों के समक्ष समस्त आबकारी टीम ने तथा टीम के द्वारा प्रयुक्त वाहन की तलाशी दी गई। तलाशी में किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामग्री नहीं पाए जाने पर मकान स्वामी के अनुमति से मकान में प्रवेश कर विधिवत रूप से मकान बाड़ी बरामदा आदि की तलाशी ली गई। मकान की तलाशी में 02 मिट्टी से निर्मित भट्टी एवम महुआ शराब को बनाने के लिए प्रयुक्त बर्तन व महुआ शराब को पैक करने के लिए पॉलीथीन की झिल्लियों को पाया गया। इसके पश्चात बाड़ी में महुआ लाहन की गंध युक्त प्लास्टिक के खाली जारिकेन पाए गए। आसपास की गहन तलाशी ली गई, तब मकान के बाहरी बरामदे के पास से 03 नग 05-05 लीटर की क्षमता वाले छोटे प्लास्टिक के डिब्बे में भरा 15 लीटर, 01 नग 15 लीटर की क्षमता वाले पीले रंग के जारिकीन में भरा 15 लीटर , 01 नग 20 लीटर की क्षमता वाली सफेद रंग की जारिकिन में भरी 20 लीटर इस तरह कुल 05 प्लास्टिक के डिब्बे में भरा हुआ कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब के समान तरल को बरामद किया गया। मौके पर ही बरामद तरल का परीक्षण करने पर उसे कच्ची महुआ शराब का होना पाए जाने पर अवैध कच्ची महुआ शराब एवम उसके आसवन में प्रयुक्त अन्य सामग्रियों को कब्जा आबकारी लिया गया। आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क) (च), 34(2) 59 (क) का , प्रकरण कायम कर विवेचना में लेकर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक विपिन कुमार पाठक, आबकारी मुख्य आरक्षक फागुलाल टंडन,धनेश्वर राव मगर एवम सुरक्षा गार्ड लोचन साहू तथा ड्राइवर रामदुलार पटेल का विशेष योगदान रहा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article खनिज डोलोमाइट के अवैध परिवहन में संलिप्त हाइवा जप्त
Next Article कलेक्टर धर्मेश साहू ने स्वच्छता शपथ दिलाई और स्कूली बच्चों की रैली को रवाना किया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 26, 2026
ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH October 26, 2026
न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल
CHHATTISGARH RAIGARH October 26, 2026
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026

Popular Post

ऑपरेशन अंकुश” के तहत धरमजयगढ़ के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में जुआ खेल रहे 6 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 ग्राम अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
न्यायालय में विचाराधीन मामले के बीच बाउंड्रीवॉल का खेल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?