सारंगढ़-बिलाईगढ़, 21 सितम्बर 2024/ कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश और खनिज अधिकारी हीरादास भारद्वाज के मार्गदर्शन में विगत दिवस खनिज विभाग द्वारा तहसील सारंगढ़ क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गौण खनिज डोलोमाइट का अवैध परिवहन में संलिप्त 01 वाहन सीजी 13 एल 1611 (हाइवा) पर कार्यवाही की गई, जिसे थाना प्रभारी सरिया के सुरक्षा में रखा गया है। यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ खान एवम खनिज (विकास एवम विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत् की गयी। कलेक्टर के निर्देश पर अवैध उत्खनन भंडारण और परिवहन पर आगे भी कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण टीम में दीपक पटेल अनुराग नन्द आदि शामिल थे।
खनिज डोलोमाइट के अवैध परिवहन में संलिप्त हाइवा जप्त
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
