सारंगढ़ बिलाईगढ़, 21 सितम्बर 2024/स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने सारंगढ़ विकासखंड के सुलोनी हाईस्कूल में स्कूली बच्चों सहित शिक्षक और अधिकारियों को स्वच्छता शपथ दिलाई और स्कूली बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर ने स्कूली बच्चों को कहा कि हम अपने आसपास के परिसर को स्वच्छ बनाए रखेंगे एवं किसी को अस्वच्छता फैलाने नहीं देंगे। सुलोनी हाईस्कूल के स्कूली बच्चों की साइकिल रैली द्वारा आसपास के गांव में जाकर स्वच्छता अभियान का नारे लगाकर प्रचार किया गया और आसपास को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी हरिशंकर चौहान, प्रभारी खेल अधिकारी कौशल ठेठवार, एबीईओ मुकेश कुर्रे उपस्थित थे।
कलेक्टर धर्मेश साहू ने स्वच्छता शपथ दिलाई और स्कूली बच्चों की रैली को रवाना किया
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
