रायगढ़, 20 जुलाई 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 21 जुलाई को एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 21 जुलाई को दोपहर 12.15 बजे हेलीकाप्टर द्वारा ग्राम-बड़े जुंगेरा, तहसील डौण्डीलोहारा, जिला-बालोद से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे ग्राम महापल्ली के मिनी स्टेडियम स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से ग्राम बनोरा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 1.35 बजे से ग्राम-बनोरा में श्री गुरू दर्शनम् में शामिल होंगे। तत्पश्चात वहां से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.30 बजे ग्राम-कोसमनारा आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4 बजे ग्राम-कोसमनारा से प्रस्थान कर शाम 4.10 बजे ओपी जिंदल एयरपोर्ट आयेंगे एवं वहां से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 जुलाई को रहेंगे रायगढ़ प्रवास पर
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
