रायगढ़। जिले के अलग-अलग क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचने वालों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई कर रही है । पूंजीपथरा क्षेत्र में निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा स्टाफ व मुखबीर तैनात कर अवैध शराब बिक्री करने वालों की सूचनाएं लेकर लगतार कार्यवाही किया जा रहा है । इसी क्रम में कल दिनांक 19/07/2024 के शाम ग्राम तराईमाल स्कूल पारा में रहने वाले सुखराम उरांव द्वारा अवैध बिक्री के लिए घर पर काफी मात्रा में शराब रखे होने की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस टीम द्वारा शराब रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस की रेड में आरोपी के कब्जे से 20 नग 2-2 लीटर क्षमता वाले बोतल में भरा हुआ 40 लीटर अवैध महुआ शराब कीमती ₹4000 का मिला । पुलिस ने आरोपी को धारा 94 BNSS के तहत नोटिस देकर शराब बिक्री के संबंध में कागजात पेश करने कहा गया । आरोपी ने शराब बिक्री का कोई परमिट या दस्तावेज नहीं होना बताया । आरोपी के कृत्य पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा गवाहों के समक्ष अवैध शराब जप्त कर *आरोपी सुखराम उरांव पिता दुखराम उरांव उम्र 59 साल निवासी तराईमाल स्कूल पारा थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़* के विरुद्ध थाना पूंजीपुरा में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का, जयराम सिदार, सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, अमित तिर्की, आरक्षक निर्दोष लकड़ा और महिला आरक्षक प्रभावित पुष्पा कुजूर शामिल थे ।
अवैध शराब बेचने वाले पर पूंजीपथरा पुलिस ने की कार्रवाई, 40 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
