Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: ब्लैक स्पॉट्स पर मानकों के अनुरूप हो व्यवस्था-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

ब्लैक स्पॉट्स पर मानकों के अनुरूप हो व्यवस्था-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 20, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 20 जुलाई 2024/ नेशनल हाईवे और दूसरी सड़कों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर पेंट स्ट्रिप, नेशनल हाईवे पर जहां स्टेट हाईवे या पीएमजीएसवाय की रोड आकर मिलती है वहां गति नियंत्रण के लिए जरूरी व्यवस्थाएं करें। सुरक्षा की दृष्टि से लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म उपायों को अमल में लाते हुए उसकी मॉनिटरिंग करें। उक्त बातें कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कही। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल भी बैठक में शामिल हुए।
कलेक्टर श्री गोयल ने उद्योगों में लोडिंग-अनलोडिंग के लिए पहुंची गाडिय़ों को सड़क किनारे पार्किंग नहीं होने को लेकर लगातार निगरानी के लिए परिवहन और यातायात विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि उद्योग प्रबंधन को इसको लेकर सचेत करें और उल्लंघन पर कड़ी कार्यवाही करें। यह यातायात व्यवस्था और सड़क व्यवस्था की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने शासन द्वारा तारपोलिन ढंक कर गाडिय़ों के परिचालन की जांच करने के लिए कहा। बारिश के दौरान भारी वाहनों के टेल लाइट पर कीचड लगने से उसकी विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है इससे भी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। अत: टेल लाइट की नियमित सफाई को लेकर वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए भी उन्होंने निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागीय अधिकारी अपने विभाग के अधीन वाली सड़कों और पुल-पुलिया को लेकर लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। जहां सुधार की आवश्यकता है वहां तत्काल मरम्मत करें। कलेक्टर श्री गोयल ने सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित स्वास्थ्य सहायता मुहैय्या कराने को लेकर सीएमएचओ को निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने पशुपालन विभाग को आवारा मवेशियों में रेडियम और टैगिंग की जानकारी ली और विभागीय अधिकारियों को लगातार इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, सीएसपी श्री आकाश शुक्ला, ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप, सीएमएचओ डॉ.बी.के.चंद्रवंशी, खरसिया एसडीएम प्रियंका वर्मा, रायगढ़ एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी, जिला परिवहन अधिकारी श्री अमित प्रकाश कश्यप सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

हेलमेट को लेकर लोगों को सजग करने नवाचारी अभियान चलाने पर दिया जोर

दुपहिया चलाते समय हेलमेट के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पुलिस विभाग के द्वारा चलाए जा रहे हेलमेट अभियान के बारे में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने जानकारी दी। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इसे लगातार जारी रखने की आवश्यकता है। आंकड़ों को देखें तो सड़क दुर्घटनाओं में बिना हेलमेट पहने लोगों की मौत की संख्या अधिक होती है। इसलिए नवाचारी तरीके से लोगों को हेलमेट के लिए जागरूक किया जाए जिससे वे हेलमेट के उपयोग को लेकर लोग सजग हो सकें।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने की भाई की हत्या, साक्ष्य छिपाने ट्रेक्टर में शव ले जाकर माण्ड नदी में फेंके
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 जुलाई को रहेंगे रायगढ़ प्रवास पर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH October 24, 2026

Popular Post

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?