Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने की भाई की हत्या, साक्ष्य छिपाने ट्रेक्टर में शव ले जाकर माण्ड नदी में फेंके
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
निर्बाध कोयला उत्पादन, विद्युत आपूर्ति और महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
CHHATTISGARH RAIGARH
कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
CHHATTISGARH sakti
खरसिया जनपद पंचायत की दूसरी मंजिल से गिर रहा छत का प्लास्टर, कमरों में टपक रहा पानी; मेन गेट तक करवाना पड़ा बंद
CHHATTISGARH Kharsiya
शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने की भाई की हत्या, साक्ष्य छिपाने ट्रेक्टर में शव ले जाकर माण्ड नदी में फेंके

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu July 20, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़।कल दिनांक 19/07/2024 को ग्राम पुलाईआंट सिसरिंगा में रहने वाले वेदराम राठिया (उम्र 45 वर्ष) द्वारा थाना धरमजयगढ़ में उसके बड़े भाई बलराम राठिया (उम्र 50 वर्ष) को जमीन विवाद में उसके चचेरे भाई कार्तिक राम राठिया और दशरथ राठिया द्वारा 18 जुलाई की रात डंडे से मारपीट कर हत्या कर दिए जाने की सूचना दिया । सूचना पर मर्ग कमांक 69/2024 धारा 194 BNSS आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 193/2024 धारा 103, 238, 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । सूचनाकर्ता ने बताया कि घटना का वह प्रत्यक्षदर्शी साक्षी है, रात्रि में कार्तिक राम के घर के सामाने कार्तिक राम और उसका भाई दशरथ डंडे से बलराम राठिया को मारपीट कर रहे थे । दशरथ राठिया ने बलराम राठिया के सिर पर कई बार वार किया जिससे मौके पर ही बलराम राठिया की मृत्यु हो गई । सुबह जब मृतक के घर गया तो उसका शव घर पर नहीं था, कार्तिकराम राठिया एवं दशरथ राठिया भी फरार थे ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल एवं श्री राम गोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़-ग्रामीण, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी को अवगत कराया गया जिनके मार्गदर्शन पर तत्काल अपने स्टाफ के साथ दोनों संदेही- कार्तिक राम राठिया और दशरथ राठिया की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने जमीन विवाद में घटना कारित करना स्वीकार किये और अपराध से बचने शव को ठिकाने लगाने ट्रैक्टर से मांड नदी ले जाकर ऊपर से फेंक देना बताएं । टीआई कमला पुसाम द्वारा अपने स्टाफ और ग्रामीणों के साथ माण्ड नदी से शव को बाहर निकाला गया । शव पंचनामा कार्यवाही कर पोस्ट मार्टम कराया गया और डॉक्टर से शार्ट पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होना लेख किया गया । आरोपियों आरोपी के निशानदेही पर घटनास्थल पुलाईआंट सिसरिंगा से जप्ती योग्य साक्ष्य की जप्ती किया गया । आरोपियों आरोपियों ने बताया कि वे पहले मोटरसाइकिल में शव को ले जाने जाने का प्रयास किये जिसमें सफल नहीं होने पर ट्रैक्टर का उपयोग किया गया है । आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा, मोटर सायकल एच.एफ. डिलक्स क्रमांक सी.जी. 13 जी. 5955 एवं सोनालिका ट्रेक्टर को बरामद कर जप्त किया गया है । आरोपी- (1) कार्तिक राम राठिया पिता स्वर्गीय अमर साय राठिया उम्र 45 साल (2) दशरथ राठिया पिता स्वर्गीय अमर साय रतिया 52 साल दोनों निवासी ग्राम पुलाईआंट सिसरंगा थाना धरमजयगढ़ को आज धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा हत्या व साक्ष्य छुपाए जाने के अपराध में गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है ।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं श्री राम गोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़-ग्रामीण, श्री सिद्धांत तिवारी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ के मार्गदर्शन पर गंभीर अपराध की सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला कुसुम ठाकुर, एएसआई अम़त मिंज, आरक्षक कमलेश्वर सिंह राठिया, विजय राठिया, तीरथ राठिया,ललित राठिया, बीरबल टोप्पो, सुरेश टोप्पो की अहम भूमिका रही है ।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu July 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article तहसीलदार ने कहा शासकीय भूमि कि खरीदी बिक्री मे जाँच बाद पूर्व कोटवार सहित दलालो पर होगी एफ आई आर…
Next Article ब्लैक स्पॉट्स पर मानकों के अनुरूप हो व्यवस्था-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

निर्बाध कोयला उत्पादन, विद्युत आपूर्ति और महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
CHHATTISGARH RAIGARH September 1, 2026
कानून की जानकारी से सशक्त होंगी बेटियां, पोता में लगा विधिक जागरूकता शिविर
CHHATTISGARH sakti September 1, 2026
खरसिया जनपद पंचायत की दूसरी मंजिल से गिर रहा छत का प्लास्टर, कमरों में टपक रहा पानी; मेन गेट तक करवाना पड़ा बंद
CHHATTISGARH Kharsiya September 1, 2026
शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026

Popular Post

निर्बाध कोयला उत्पादन, विद्युत आपूर्ति और महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं की सुरक्षा के लिए लिया गया निर्णय
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?