Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच
CHHATTISGARH Kharsiya
खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का शिकंजा, 7 विक्रेताओं व फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड,सक्ती जिले में उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर कोर्ट ने लगाया जुर्माना; चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुई राशि
CHHATTISGARH sakti
सट्टा के खिलाफ सक्ती पुलिस की सख्ती, पूर्व आरोपियों को समझाइश के बाद निकाला फ्लैग मार्च सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो के नारों से गूंजा सक्ती शहर, पुलिस ने दिया “सट्टा मुक्त सक्ती” का संदेश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 25, 2024 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

रायगढ़, 25 अप्रैल।छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को देश के सर्वोच्च सदन राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ने राज्यसभा सांसद की शपथ दिलाई। छत्तीसगढ़ में चल रहे लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के बीच में वह दिल्ली गए और शपथ ग्रहण किया। हालांकि शपथ के बाद में अगले ही दिन फिर से प्रदेश में लोकसभा चुनाव की प्रचार की बागडोर थामेंगे। विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी ने सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को पूरे प्रदेश में स्टार प्रचार बनाया है साथ ही राज परिवारों को साधने की ज़िम्मेदारी सौंपी है। जिसके तहत उनके यहां प्रवास के साथ ही पार्टी कैडर को मजबूत करने के लिए नुक्कड़ सभा,बैठक ,आमसभा करने की जिम्मेदारी दी है। बीते 1 महीने से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह सरगुजा से लेकर बस्तर तक लगातार भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं साथ ही वह प्रत्याशियों के साथ दुर्गम क्षेत्रों में भी जा रहे हैं।
शपथ ग्रहण के बाद राजा देवेंद्र ने कहा कि वे शिक्षा के आधुनिकीकरण पर पूरा फोकस करेंगे। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के बच्चों के लिए पढ़ाई के अनुरूप माहौल बनाने और उन्हें हर सुविधा देने को कोशिश रहेगी उच्च शिक्षा के लिए और पीएससी यूपीएससी के लिए भी सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास करेंगे। नवीन स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था करने के लिए वह प्रतिबद्ध रहेंगे l साथ ही अपने क्षेत्र में पर्यटन का विकास कर आमदनी के नए स्त्रोतों का सृजन करेंगे। अतुलनीय छत्तीसगढ़ में असीम पर्यटन है इसे आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी मैं लेता हूं।
रायगढ़ से उत्तर दिशा में अभी तक रेल रूट नहीं बना है। रायगढ़ – रांची रेलवे का विस्तार के लिए भी मैं पहल करूंगा मोदी जी की सरकार भारतीय रेल में अकल्पनीय परिवर्तन कर रही है जिसका फायदा छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा। इन जगहों पर जहां सड़कें नही है वहां सड़कों का विस्तार हो। अपने आदिवासी भाई-बहनों का विकास मेरी प्राथमिकता होगी। छत्तीसगढ़ में हर युवा को रोजगार और स्व रोजगार की उपलब्धता हो, ऐसी मेरी कोशिश रहेगी। मैं उच्च शिक्षा की समुचित व्यवस्था के लिए जरूरी कदम उठाऊंगा। मेरी कोशिश रहेगी कि ऐसी व्यवस्था बने जिससे सरकारी संस्थानों का बेहतर संचालन संभव हो सके।
सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह कहते हैं कि प्रधानमंत्री की गारंटी और प्रदेश की भाजपा सरकार के सुशासन पर हम यह लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हमने ही प्रदेश बनाया है और हम ही इसे संवारेंगे। गोंड राजपरिवार से आने वाले सांसद देवेंद्र प्रताप का सरगुजा से लेकर बस्तर तक अच्छी पैठ है। वह विभिन्न कार्यक्रमों में रायगढ़ राजपरिवार का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। सांसद देवेंद्र प्रताप हमेशा जमीन से जुड़कर राजनीति करते आए हैं जिस कारण कार्यकर्ताओं से उनका अलग तरीके से जुड़ाव है, साथ ही बड़े नेताओं के साथ उनकी बेहतरीन तालमेल है। उनकी इसी खूबी ने उन्हें सांसद बनाया है।

*अबकी बार 400 पर : सांसद देवेंद्र*
सांसद देवेंद्र कहते हैं महतारी हो या किसान, बुजुर्ग हो या जवान, सेठ या फिर किसान भाजपा ने प्रदेश में सरकार में आते ही सभी से किया वादा लगभग पूरा किया। प्रदेश में हम 5 साल के विपक्ष में रहे पर अनुशासन बना रहा। विश्व की सबसे बड़ी और अनुशासित राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। हमारे यहां हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। इसी कारण भाजपा का लगातार विस्तार हो रहा है और आमजन भी हमारी विचारधारा और लक्ष्य से जुड़ते जा रहे हैं। तीसरी बार भी केंद्र में भाजपा सरकार आएगी। भाजपा इस बार 370 और एनडीए गठबंधन 400 पार से जीतेगा। देश के लिए हमें और भी बहुत कुछ करना है। देश के विकास के लिए लोग हमें वोट दे रहे हैं। भाजपा स्थायी और लोकतांत्रिक तरीके से देश को चला रही है। बीते 10 सालों में देश ने जितना विकास किया उतना कभी नहीं किया। एक स्थायी सरकार को बनाने में देश की जनता का सबसे बड़ा योगदान है। वह इस बार भी मोदी जी के नाम और उनके विकास कार्यों पर मुहर लगाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का लाभ घर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य
देवेंद्र प्रताप सिंह कहते हैं की हमारे प्रधान मंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं और मोदी जी की दूरगामी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे इस लक्ष्य के साथ काम करेंगे विष्णुदेव साय सरकार में जो निर्णय हो रहे हैं वो आम जनता तक प्रभावशाली स्तर पर पहुंचे साथ ही भारतीय जनता पार्टी के साथ जमीनी स्तर पर काम करेंगे जिससे पार्टी को और मजबूती मिले।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article विधवा महिला से पासवर्ड पूछकर खाता से 8,40,715 रुपए की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next Article राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों व सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों का किया गया द्वितीय रेण्डमाईजेशन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच
CHHATTISGARH Kharsiya August 31, 2026
खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का शिकंजा, 7 विक्रेताओं व फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड,सक्ती जिले में उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर कोर्ट ने लगाया जुर्माना; चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुई राशि
CHHATTISGARH sakti August 31, 2026
सट्टा के खिलाफ सक्ती पुलिस की सख्ती, पूर्व आरोपियों को समझाइश के बाद निकाला फ्लैग मार्च सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो के नारों से गूंजा सक्ती शहर, पुलिस ने दिया “सट्टा मुक्त सक्ती” का संदेश
CHHATTISGARH sakti August 31, 2026

Popular Post

शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?