रायगढ़। कल दिनांक 19/04/2024 को थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज थाने के उप निरीक्षक अमृत लाल साहू, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक समीर बेक और महिला आरक्षक देव कुमारी भारते के साथ मानईर एक्ट की कार्रवाई के लिए पेट्रोलिंग पर थे। इसी दरम्यान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम नेतनागर में संतोषी नाम की महिला अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए अपने घर परछी में रखी है । सूचना पर तत्काल जूटमिल पुलिस द्वारा गवाहों के साथ ग्राम नेतनागर में शराब रेड कार्यवाही कर महिला श्रीमती संतोषी बसोड़ (उम्र 45 वर्ष) साकिन नेतनागर थाना जूटमिल रायगढ़ को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 02 लीटर क्षमता वाली 05 नग प्लास्टिक कोल्ड्रींग बाटल में भरा महुआ शराब करीब 10 लीटर कीमत 1,000 रुपए का जप्त किया गया है। आरोपित महिला के कृत्य पर थाना जूटमिल में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई किया गया है।
ग्राम नेतनागर में अवैध विक्रय के लिए महुआ शराब रखी महिला पर जूटमिल पुलिस ने की कार्रवाई
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
