बीजापुर 26 फरवरी 2024- विकासखण्ड स्तरीय मोबलाईजेशन काउंसलिंग कैम्प सह रोजगार/लोन मेला में जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा जिले के युवाओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमो में कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। साथ ही साथ प्रशिक्षण एवं लोन मेला का भी आयोजन जिले के समस्त ब्लॉकों में किया जाएगा। जिसके अंर्तगत 29 फरवरी को बीजापुर के कार्यालय जनपद पंचायत बीजापुर एवं उसूर के नया बस स्टैण्ड आवापल्ली में सुबह 10ः30 बजे से आयोजित होगी। इसी तरह 01 मार्च 2024 को जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक में सामुदायिक भवन भैरमगढ़ एवं 04 मार्च 2024 को भोपालपटनम के सांस्कृतिक भवन, नगर पंचायत भोपालपटनम में आयोजित किया जाएगा।
मोबलाईजेशन काउंसलिंग कैम्प सह रोजगार/लोन मेला का आयोजन जिले में 29 फरवरी से 04 मार्च तक
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
