Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लक्ष्य हासिल करने दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ निरंतर मेहनत करना जरूरी : कलेक्टर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH
स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

लक्ष्य हासिल करने दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ निरंतर मेहनत करना जरूरी : कलेक्टर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 26, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

मुंगेली 26 फरवरी 2024// कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि अपने निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ निरंतर मेहनत करना जरूरी है। मेहनत सही दिशा में हो इसका भी जरूर ध्यान रखें। कलेक्टर श्री देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि कम्फर्ट जोन से बाहर निकले और अपनी योग्यता को पहचानते हुए परीक्षा की प्लानिंग कर मेहनत करें। जब परीक्षा दे रहे हो, तो उस समय केवल जिस विषय की परीक्षा है उसी के बारे में ही सोचे और पूरी तन्मयता के साथ परीक्षा दें। आपको आने वाले समय में लोग आपके नाम से जाने।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों को किसी भी विषय को रटकर पढ़ने की बजाय समझकर पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि समझकर पढ़ा हुआ विषय लंबे समय तक स्मरण पटल में बना रहता है। किताबें मोटी जरूर हो सकती है, लेकिन समझकर पढ़ने से वह भी आसान हो जाता है। जिस भी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, उसका पूर्व के प्रश्न पेपर जरूर देखें और समझें की किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं। बिना किसी दबाव और तनाव के परीक्षा में बैठे। परीक्षा के दौरान घबराहट जरूर होती है, लेकिन उसका प्रभाव परीक्षा परिणाम में न आने दें। कलेक्टर ने अपने छात्र जीवन के अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि किसी भी चीज को ठान लो यदि करना है, तो वो होकर रहता है, इसीलिए खूब मेहनत करें। परीक्षा के दौरान अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करते हुए तैयारी करें। परीक्षा में प्रतिस्पर्धा की भावना होनी चाहिए, लेकिन प्रतिस्पर्धा के कारण आपसी द्वेष की भावना नहीं आना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा सही रास्ते में चलने की सलाह दी।
कलेक्टर ने कहा कि परीक्षा के दौरान फिट भी रहना जरूरी है, यदि हम शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे तो हमारा परीक्षा का परिणाम भी बेहतर होगा। कलेक्टर ने पिछले वर्ष विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शील्ड प्रदान किया और आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहवर्धन किया। इनमें आकांक्षा पाण्डेय, अंकित नायक, श्वेता लहरे, सुमन, अंबेश्वरी शामिल हैं। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी. एल. चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान अपने ऊपर नियंत्रण रखें और कड़ी मेहनत करते हुए परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी, स्वामी आत्मानंद स्कूल दाउपारा के प्राचार्य डाॅ. आई. पी. यादव और शिक्षकगण मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article मुंगेली के चातरखार में होगा शिवमहापुराण एवं संतसमागम
Next Article कोटपा एक्ट के तहत 11 दुकानों में की गई चालानी कार्यवाही

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH September 7, 2026
स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी
CHHATTISGARH RAIGARH September 7, 2026
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026

Popular Post

स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH
स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?