Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली कृषि, पशु चिकित्सा, मत्स्य, उद्यानिकी, भूमि संरक्षण व बीज निगम विभाग की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH
स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने ली कृषि, पशु चिकित्सा, मत्स्य, उद्यानिकी, भूमि संरक्षण व बीज निगम विभाग की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 15, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

मोहला 15 फरवरी 2024। कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने कृषि, पशु चिकित्सा, मत्स्य, उद्यानिकी, भूमि संरक्षण व बीज निगम विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय योजनाओं कि समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने इन विभागों को मिले वित्तीय एवं भौतिक लक्ष्य व प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि किसानों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने और उनकी आय में वृद्धि करने के लिए बृहद कार्य योजना निर्धारित करें। कलेक्टर ने कहा कि विभागों को मिले वित्तीय और भौतिक लक्ष्य की पूर्ति के लिए विस्तृत कार्ययोजना निर्धारित करते हुए बड़े पैमाने पर किसानों को लाभान्वित करें। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी फील्ड में जाकर किसानों से संपर्क करे, और विभागीय योजनाओं की जानकारी दें। किसानों को दलहन, तिलहन, मत्स्य पालन, पशुपालन के लिए प्रोत्साहित करें। किसानों को इसके लिए प्रेरित करने के साथ ही योजनाओं से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करें। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि किसानों को कोदो, कूटकी, रागी जैसे मिलेट फसल लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मिलेट फूड का प्रचलन और मांग तेजी से बढ़ रहा है। इन फसलों को लेने से किसानों को आर्थिक मुनाफा होने की प्रबल संभावना है। बैठक में जिले में किसानों द्वारा उगाये जा रहे कोदो, कुटकी, रागी का रकबा की जानकारी ली गई। इन फसलों को बढ़ावा देने और इसकी उपयोगिता से किसानों को भली भांति अवगत कराने के निर्देश दिये गये। इसी तरह से दलहन, तिलहन, फसल को बढ़ावा देने के लिए विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में कलेक्टर ने रवि फसल 2023-24 के लिए जिले में बीज की उपलब्धता, लक्ष्य पूर्ति और भंडारण की जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों की मांग के अनुपात में आपूर्ति किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी ली गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड जानकारी ली गई। बैठक में पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को पशुपालन के क्षेत्र में प्रोत्साहित किया करें। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उत्तम नस्ल के गाय और बकरी की आपूर्ति करने के निर्देश दिये गये। कुटकुट पालन, शुवर पालन के लिए पशुपालकों को प्रोत्साहित करने कहा गया। मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि मछली पालन एक कारगर व्यवसाय के रूप में स्थापित किया जा सकता है। किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी किये जाने के लिए मछली पालन एक उत्तम व्यवसाय है। कलेक्टर ने बैठक में पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान के संबंध में विस्तृत चर्चा की। बैठक में उन्होंने भूमि संरक्षण के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाये। जैविक खेती से होने वाले लाभ की जानकारी से किसानों को अवगत कराने व रासायनिक खाद से हो रही भूमि के नुकसान के संबंध में जागरूक करने कहा। बीज निगम से कहा गया कि किसानों को अच्छी किस्म व कम समय में अधिक मुनाफा देने वाले बीज की आपूर्ति के लिए कार्य करने कहा गया है।
बैठक में कृषि, पशु चिकित्सा, मत्स्य, उद्यानिकी, भूमि संरक्षण व बीज निगम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 15, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
Next Article स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित नि:शुल्क शिविर में ग्राम पंचायत जर्वे एवं सोनगुढ़ा गाँववासी हुए लाभान्वित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH September 7, 2026
स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी
CHHATTISGARH RAIGARH September 7, 2026
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH September 6, 2026
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026

Popular Post

स्कूली छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दी कड़ी समझाइश
CHHATTISGARH RAIGARH
स्कूल में छात्र से मारपीट करने वाले तीन आरोपित को चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही कर पकड़ा, अन्य आरोपियों की धरपकड़ जारी
CHHATTISGARH RAIGARH
CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता, NIA जांच की दिशा और सुरक्षा चूक पर उठे गंभीर
CHHATTISGARH RAIGARH
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?