Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 12, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

मोहला 12 सितम्बर 2023। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री एस जयवर्धन एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने आज जिले के वरिष्ठ राजस्व अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा करने के साथ ही जिले में सौहाद्र वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री एस जयवर्धन ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी संयुक्त अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि त्यौहारी सीजन के चलते समाज की सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जिले में सुखद और सौहाद्र वातावरण कायम करें। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने अनुभाग के अंतर्गत शांति समिति की बैठक लेकर समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में सार्थक प्रयास करने कहा है। उन्होंने कहा कि समाज में अशांति का वातावरण एवं माहौल खराब करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर कानूनी कार्रवाई किया जाए। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव, दुर्गा उत्सव, दीपावली एवं अन्य त्यौहारों के दौरान निकाले जाने वाले जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था निर्मित हो, यह सुनिश्चित किया जाए। इसी तरह जिले के अंतर्गत सभी प्रकार के उत्सवों के अवसर पर समाज के सभी लोगों को मिलजुल कर मनाने और आपसी भाईचारा बनाए रखना कहा गया है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने कहा कि पूर्व में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से उत्सव को मनाने के लिए रणनीति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दुर्गा उत्सव, गणेश उत्सव के दौरान मूर्ति विसर्जन के दौरान निकले जाने वाले रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से उत्सव के लिए कार्य योजना बनाने कहा है।
बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्दे्नजर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जिला दंडाधिकारी श्री जयवर्धन ने जिले के राज्य सीमा क्षेत्र एवं अन्य जिला से जुडऩे वाले सीमा क्षेत्र में सतत निगरानी रखते हुए चेक पोस्ट बनाकर संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जाए। बैठक में कहा गया कि हर तरह के संदिग्ध गतिविधियों की जांच करने के साथ ही संदिग्ध पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई किया जाए। बैठक में यह सुनिश्चित करने कहा गया है, कि जिले में निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित ना हो। इसके लिए पूरी सतर्कता के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में रणनीति चलाया जाए। बैठक में यह भी कहा गया कि जिले में शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए पर्याप्त संख्या में जवानों की ड्यूटी निर्धारित करते हुए कार्य किया जाए। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सुश्री दीप्ति गौते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुपलेश पात्रे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एसडीएम मोहला डॉ.हेमेंद्र भूआर्य, एसडीएम मानपुर अमित योगी समेत जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 12, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जैसे हमारी आर्मी तत्परता से देश की सुरक्षा करती है, वैसे ही पैरालीगल वॉलिंटियर्स का यह दायित्व है कि वह प्रदेश के अंतिम छोर तक बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों को संरक्षित करने हेतु प्रतिबद्ध रहें – जस्टिम गौतम भादुड़ी
Next Article गोटाटोला के साप्ताहिक बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया मतदाता जागरूकता संदेश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?