Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जैसे हमारी आर्मी तत्परता से देश की सुरक्षा करती है, वैसे ही पैरालीगल वॉलिंटियर्स का यह दायित्व है कि वह प्रदेश के अंतिम छोर तक बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों को संरक्षित करने हेतु प्रतिबद्ध रहें – जस्टिम गौतम भादुड़ी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जैसे हमारी आर्मी तत्परता से देश की सुरक्षा करती है, वैसे ही पैरालीगल वॉलिंटियर्स का यह दायित्व है कि वह प्रदेश के अंतिम छोर तक बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों को संरक्षित करने हेतु प्रतिबद्ध रहें – जस्टिम गौतम भादुड़ी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 12, 2023 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

बिलासपुर, 12 सितम्बर 2023/सरकार विभिन्न कानून बनाती है, जिसके क्रियान्वयन हेतु एजेंसी बनी हुई है, इसी में बच्चों से संबंधित बहुत सारे कानून बने हुए हैं, जो बच्चों के हित एवं कल्याण को संरक्षित करती है, जिन्हें आमजन तक पहुंचाये जाने में पैरालीगल वॉलिंटियर्स की एक बहुत बड़ी भूमिका हो सकती है। जैसे हमारी आर्मी तत्परता से देश की सुरक्षा करती है, वैसे ही पैरालीगल वॉलिंटियर्स का यह दायित्व है कि वह प्रदेश के अंतिम छोर तक बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों को संरक्षित करने हेतु प्रतिबद्ध रहें। पैरालीगल वॉलिंटियर्स का काम ग्राउण्ड लेवल का होता है, वे सीधे आम लोगों से जुड़कर कार्य करते हैं, वे बच्चों के माता पिता को बच्चों से संबंधित कानून को समझाये और लोगों को जागरूक करें। पीएलव्ही हमारी संस्थान के बेसिक फोर्स हैं, वे नये आईडिया भी लाये, उक्त बातें छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के माननीय कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री गौतम भादुड़ी ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) बिलासपुर एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़, रायपुर के सयुंक्त तत्वावधान में बच्चों की सुरक्षा प्रणाली एवं संबंधित विधान विषय पर दिनांक 12 से 15 सितम्बर, 2023 तक 04 दिवसीय आयोजित पैरालीगल वॉलिंटियर्स (पीएलव्ही) के प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारम्भ समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के प्रमुख श्री जॉब जकारिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों से संबंधित सबसे ज्यादा कानून भारत में है। किसी भी कानून को प्रभावी करने के लिये तीन चीज आवश्यक है, पहली लोगों को कानून के बारे में जानना चाहिए, दूसरा वह कानून समाज में स्वीकार्य होना चाहिए और तीसरा कानून के क्रियान्वयन के लिये संसाधन होने चाहिये और इस हेतु पैरालीगल वॉलिंटियर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पीएलव्ही से संबंधित प्रकाशित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री आनंद प्रकाश वारियाल तथा सफलतापूर्वक मंच संचालक श्री गिरीश कुमार मंडावी, उप सचिव द्वारा किया गया। अवगत हो कि सालसा एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ के समस्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों में नियुक्त पैरालीगल वॉलिंटियर्स का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पुराना उच्च न्यायालय भवन बिलासपुर के सभागार में दिनांक 12 से 15 सितम्बर, 2023 तक चार बैच में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक बैच में सभी जिलों के लगभग 70 पैरालीगल वॉलिटियर्स भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में यूनिसेफ के सरवत नकवी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति रायपुर, विपिन ठाकुर, सदस्य किशोर न्याय बोर्ड रांजनादगांव, शबना परवीन, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं सालसा के अधिकारियों के द्वारा प्रशिक्षण दिया जावेगा। कार्यक्रम में यूनिसेफ की सुश्री चेतना देसाई, श्री रितेश कुमार, काउन्सिल टू सिक्युटर जस्टिस के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा सालसा अन्य अधिकारी कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 12, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाशंकर प्रसाद ने पदभार संभाला
Next Article कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ली कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?