खैरागढ़ 09 अप्रैल 2024//भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 06 के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री शशि रंजन एवं पुलिस प्रेक्षक ने आज खैरागढ़ पिपरिया स्थित एफसी आई गोदाम में स्थापित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान वे सम्पूर्ण परिसर का अवलोकन कर विभिन्न व्यवस्थाओं से अवगत हुए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत वर्मा ने उन्हें ईव्हीएम स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, मतगणना में लगे कर्मचारियों, अभ्यर्थियों व अभिकर्ताओं के प्रवेश मार्ग, स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईव्हीएम को लाने-ले जाने आदि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खैरागढ़ विधानसभा के मतदान दलों को यहीं से ईव्हीएम वितरित की जाएगी तथा मतदान के पश्चात् मशीनों को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां जमा भी कराई जाएगी। ईव्हीएम के लिए पृथक-पृथक वितरण केन्द्र भी बनाए जाएंगे, जहां से ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट को लेकर मतदान दल रवाना होंगे। कलेक्टर ने यह भी बताया कि मतदान के बाद मतगणना तक खैरागढ़ पपरिया एफसीआई गोदाम स्थित स्ट्रांग रूम में जिले के विधानसभा क्षेत्र-73 खैरागढ़ की ईव्हीएम मशीनें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखी जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने मतगणना ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों, अभ्यर्थियों व अभिकर्ताओं के प्रवेश द्वार, अलग-अलग स्तर पर सुरक्षाबलों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे से सतत निगरानी आदि के संबंध में सामान्य प्रेक्षक को मौके पर अवगत कराया। ज्ञातव्य है कि राजनांदगावं लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-06 में आगामी 26 अप्रैल को मतदान और 04 जून को मतगणना सम्पन्न होगी। इसकी पूर्व-तैयारियों को लेकर सामान्य प्रेक्षक ने आज खैरागढ़ पिपरिया स्थित एफसी आई गोदाम में स्थापित स्ट्रांग रूम में पहुंचकर अवलोकन किया तथा मतदान के पूर्व और पश्चात् की व्यवस्थाओं से वे रू-ब-रू हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, एसडीएम खैरागढ एवं सहायक रिर्टिनग अधिकारी श्री टंकेश्वर प्रसाद साहू अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
सामान्य और पुलिस प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
