रायगढ़, 21 जुलाई 2023/ जिला शिक्षा अधिकारी, रायगढ़ ने जानकारी देेते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, जिला शाखा, रायगढ़ के ज्ञापन क्रमांक/65/छ.ग./लघु वेतन रायगढ़, दिनांक 23.2.2023 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रथम 3 वर्ष कलेक्टर दर पर सेवा अवधि पूर्ण होने के दिनांक से नियमित वेतनमान प्रदाय किए जाने की मांग की गई है। तत्संबंध में 23 जुलाई 2023 को छानबीन समिति की बैठक रखी गयी। समिति के द्वारा नियमित वेतनमान के संबंध में शासनादेश एवं अन्य कार्यालयीन आदेशों का परीक्षण किया गया। शासनादेश/निर्देश में नियुक्ति तिथि से 3 वर्ष पश्चात नियमित वेतनमान देने संबंधी उल्लेख नहीं है। कलेक्टर दर पर कार्यरत कर्मचारियों को तीन वर्ष पूर्ण होने के दिनांक से नियमित वेतनमान प्रदाय किए जाने के संबंध में परीक्षणोपरांत प्रस्तुत प्रकरण अमान्य किया गया।
शासन के निर्देश में कलेक्टर दर पर कार्यरत कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से 3 वर्ष पश्चात नियमित वेतनमान देने संबंधी कोई उल्लेख नहीं
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
