Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
IMG 20260628 WA0002 1
रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: महिला पुलिसकर्मियों को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260628 WA0001
लेबर क्वार्टर पर गिरी बाउंड्री वॉल, महिला मजदूर की मौत; कंपनी के दो मालिकों पर एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20260627 WA0015
रिहायशी इलाके में घुसे दो हाथी, ग्रामीणों ने घेरा; दहशत के बीच घंटों फंसे रहे वन्यजीव, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील
CHHATTISGARH घरघोड़ा
IMG 20260626 185259
सक्ती में दिनदहाड़े गोलीकांड: 25 वर्षीय युवती की हत्या, घर के बाहर मारी गोली; दो बदमाश फरार, इलाके में दहशत
CHHATTISGARH sakti
IMG 20260626 WA0002
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में दिए लगभग 5 लाख करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2025-26 में 62,722 करोड़ का ऐतिहासिक योगदान
मुंबई
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

Home » कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 15, 2023 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read
IMG 20230915 WA0033

सक्ती 15 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति तथा समय-सीमा सहित अन्य प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन के तैयारीयो के अद्यतन स्थिति की विस्तार से जानकारी लेते हुए जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने डीएमएफ मद अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यों के मासिक रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा स्वीकृत कार्यों को जल्द शुरू करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा करते हुए वन विभाग को चिन्हांकित स्थलों पर नाका लगाने तथा पुलिस विभाग को चेकिंग प्वाइंट बनाए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विधानसभावार आवश्यक जानकारी लेते हुए निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त सभी अधिकारियों को अवश्यक निर्देश दिए है। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं जैसे पानी, बिजली, फर्नीचर, शौचालय, रैम्प की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सभी मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में शांतिपूर्वक चुनाव कराए जाने के लिए मतदान केंद्रों की संपूर्ण व्यवस्था, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन के वैधानिक दायित्व का निर्वहन, नामनिर्देशन, मतदान सामग्री प्रभारी, मतदान सामग्री वितरण, मतदान सामग्री वापसी, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति तैयार करना, पोस्टल बैलेट पेपर एवं सर्विस वोटर्स हेतु ईटीपीबी तथा निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र का संपूर्ण व्यवस्था, रूट चार्ट, जोन सेक्टर का निर्धारण एवं मानचित्र निर्माण, अभ्यर्थियों को सूची उपलब्ध कराना, मतदान दल एवं मतगणना दल का गठन सहित चुनाव संबंधी अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को बिना किसी लापरवाही के पूरी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को गिरदावरी के कार्यों के लिए फ़ील्ड में जाकर गिरदावरी के कार्यों को पूरी शुद्धता और त्रुटिरहित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से समय सीमा के बाहर के लंबित प्रकरण, विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन, ई-कोर्ट के प्रकरण सहित अन्य राजस्व कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए समय सीमा में जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना की समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम, सीईओ और तहसीलदार को मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना और साथ ही पोलिंग बूथ में मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी विकासखंड में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, जनदर्शन तथा जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने केवाईसी, खाद-बीज, आधार सीडिंग, राशनकार्ड, डीएमएफ, बेरोजगारी भत्ता, आरबीसी 6-4, केसीसी, पीएम आवास, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन सहित अन्य निर्माण कार्य तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Avatar of Ashwani Sahu
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article IMG 20230915 WA0032 राष्ट्रीय हिन्दी दिवस पर आयोजित हुआ ‘हिन्दी राष्ट्र की बिन्दी’ कार्यक्रम
Next Article IMG 20230915 WA0036 पदोन्नति : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद ने प्रमोशन पर लगाया थ्री स्टार बैज, दी शुभकामनाएं

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

IMG 20260628 WA0002 1
रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: महिला पुलिसकर्मियों को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH June 28, 2026
IMG 20260628 WA0001
लेबर क्वार्टर पर गिरी बाउंड्री वॉल, महिला मजदूर की मौत; कंपनी के दो मालिकों पर एफआईआर दर्ज
CHHATTISGARH RAIGARH June 28, 2026
IMG 20260627 WA0015
रिहायशी इलाके में घुसे दो हाथी, ग्रामीणों ने घेरा; दहशत के बीच घंटों फंसे रहे वन्यजीव, वन विभाग ने की सतर्क रहने की अपील
CHHATTISGARH घरघोड़ा June 27, 2026
IMG 20260626 185259
सक्ती में दिनदहाड़े गोलीकांड: 25 वर्षीय युवती की हत्या, घर के बाहर मारी गोली; दो बदमाश फरार, इलाके में दहशत
CHHATTISGARH sakti June 26, 2026
IMG 20260626 WA0002
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में दिए लगभग 5 लाख करोड़ रुपये, वित्त वर्ष 2025-26 में 62,722 करोड़ का ऐतिहासिक योगदान
मुंबई June 26, 2026

Popular Post

IMG 20260628 WA0002 1
रायगढ़ पुलिस की अनूठी पहल: महिला पुलिसकर्मियों को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
IMG 20230719 WA0032
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0033
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0034
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
IMG 20230719 WA0037
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?