रायगढ़, 7 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने रायगढ़ नगर निगम के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय और उपायुक्त श्री सुतीक्षण यादव उपस्थित रहे। गौरतलब है कि रायगढ़ नगर निगम के महापौर और पार्षदों का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्त होने के बाद शासन ने रायगढ़ नगर निगम के प्रशासक का दायित्व कलेक्टर रायगढ़ को दिया गया है। प्रशासक की नियुक्ति से नगर निगम के प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से जारी रहेंगे।
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने नगर निगम रायगढ़ के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
