Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: पिछड़ा वर्ग के लोगों के हितार्थ बेहतर कार्य योजना बनाते हुए योजनाओं से लाभांवित करें- आर एस विश्वकर्मा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

पिछड़ा वर्ग के लोगों के हितार्थ बेहतर कार्य योजना बनाते हुए योजनाओं से लाभांवित करें- आर एस विश्वकर्मा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu September 19, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

मोहला 19 सितंबर 2024। छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री आर एस विश्वकर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाधिकारियों की बैठक लेकर पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए चलाए जा रहे है। योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों से पिछड़ा वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में सार्थक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं से पिछड़ा वर्ग के लोगों को लाभ दिलाने के साथ ही उनके आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करें।
बैठक में उन्होंने छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन और उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन में आयोग का गठन किया गया है। आयोग का मुख्य उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी का आंकलन करते हुए उन्हें लाभांवित किया जाना है। आयोग द्वारा पिछड़ा वर्ग के लोगों की आर्थिक सामाजिक और शैक्षणिक स्तर की समीक्षा किया जा रहा है। आयोग द्वारा पिछड़ेपन के कारणों का भी आंकलन करते हुए संज्ञान में लिया जा रहा है। इन वर्ग के युवाओं को रोजगार की दिशा में कार्य योजना बनाना और उनके आर्थिक स्तर में सुधार लाना भी आयोग का उद्देश्य है। अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय के लोगों को पंचायत एवं स्थानीय स्तर के निर्वाचन में आरक्षण सुनिश्चित किया जाना है। विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं के आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को मिल रहे लाभ का आंकलन कर आयोग द्वारा सरकार को जानकारी प्रस्तुत किया जाएगा। जिसके आधार पर अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए आगे की कार्य योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बैठक में विभिन्न भागों में संचालित योजनाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत विभिन्न विभागों के द्वारा की जा रही कार्यवाही एवं कार्य योजना की जानकारी दी। विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को मिल रहे लाभ की जानकारी से अवगत कराया।

बैठक में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग का कल्याण आयोग के माननीय सदस्यगण श्री नीलांबर नायक, श्री बलदाऊ राम साहू, श्री हरि शंकर यादव, श्रीमती शैलेंद्री परगनिया, आयोग के सचिव श्री हिमांचल साहू, पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री दिनेश पटेल, अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले, आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त श्री श्रीकांत दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu September 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article स्व सहायता समूह की महिलाओं के आजीविका संवर्धन हेतु कुक्कुट शेड का भूमि पूजन किया गया
Next Article स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ग्रामीणों ने ली स्वच्छता शपथ

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?